शिरपुर (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):राज्य परिवहन महामंडल के कर्मचारियांने पुकारे बंद के दौरान शिरपुरमे अमलनेर- शिरपूर बसपर शिरपूर फाटेपर हुए पथरावसे बसका नुकसान हुआ। वहीं कुछ देरतक परिस्थिती अशांत बनी रही। बीच बसचालक की फिर्यादपर शिरपूर शहर पुलिस थानेमे 5 अज्ञातोंपर मामला दर्ज किया गया।
पुलीस से प्राप्त जानकारी नुसार अमलनेर डेपो के ड्राइवर शेनपडू दामु पाटील (55) श्रीराम कॉलोनी शिरूडनाका, तह. अमलनेर की फिर्यादनुसार 8 जूनको दोपहर 4:30 बजेके करीब शिरपूर – अमलनेर की (एमएच. 40/एन. 9081) सवारियोंसे भरी बसपर शिरपूर फाटेपर डि. पी. पेट्रालपंप के समिप (एमएच. 18- एआर. 8640) नंबरकी मोटरसाइकिलपर आये 5 अज्ञातोंने तुझे वेतन बढोत्तरी नही चाहिये क्या? ऐसा सवाल करते हुए बसपर पथराव किया। जिसमे बसका नुकसान होनेकी जानकारी फिर्यादमे दी गई। सरकारी काममे बाधा, बस का नुकसान करने को लेकर शिरपूर शहर पुलीस थानेमे 5 अज्ञातों के खिलाफ धारा 341,3533,337,427 के साथ सरकारी संपत्ती का नुकसान, कानून 3(ई), क्रि. लॉ. एक्ट. 7(1),बंबई पुलिस धारा 37 (1),(3) का उल्लंघन 135 के तहत मामला दर्ज किया गया।

