धुलिया (वाहीद कक्कर). संभाजी भिड़े के खिलाफ झूठा केस वापस लेने की मांग और मराठा मोर्चे को श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान कार्यकर्ताओं ने ज़िला प्रशासन से निवेदन सौप कर की है जिसमें बताया गया है कि संभाजी भिड़े के खिलाफ भीमा कोरेगांव की घटना में दर्ज कराया गया झूठा अपराध मामला वापस लेने हेतु निवासी उप ज़िला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है ।
सौपे ज्ञापन में बताया गया है कि संभाजी भिड़े की सख्शियत ऐसी है कि उनके शिव प्रतिष्ठान के कार्यक्रमों लाखों युवा एकत्रित हो जाते हैं । संभाजी भिड़े महाराष्ट्र के जाने-माने नेता हैं ।शिव प्रतिष्ठान नाम का संगठन चलाते हैं और मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के अनुयायी हैं। भिमा कोरेगाव की हिंसा से उनका कोई संबंध नहीं है । सामाजिक तनाव पैदा करने के लिए उन पर झूठा आरोप लगाया है । प्रशासन ने मामले की जांच करने के बाद तुरंत संभाजी भिड़े के खिलाफ दर्ज कराया मामला वापसी लेने की मांग की गई और शुक्रवार के मराठा मोर्चे को समर्थन किया गया है और सामाजिक वातावरण दूषित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के धुलिया ज़िले के पधाधिकारीयों ने ज्ञापन सौंपकर ज़िला प्रशासन द्वारा किया है ।

