भुसावल (तेज समाचार प्रतिनिधि). संपत्ती के विवाद को लेकर सगे भाई की छोटे भाई ने हत्या करने की घटना गुरूवारको घटित हुई थी. इस मामले में गिरफ्तार किये गए अपराधी को शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थित करने पर उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. शहर के खडका रोड इलाके के मेाहम्मदी नगर में संपत्ती के कारण हुए विवाद में जावेदअली गुलामअली उम्र २९ इस युवक की उसके छोटे भाई तथा व्यवसाय से रिक्शा चालक वाहेदअली गुलामअली उम्र २७ ने चाकू से वारकर हत्या कर दी थी. अपराधी को न्यायालय में उपस्थित करने के बाद न्यायधिश पी.ए.पाटील ने उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजा. सरकार की ओर से एड.नवाब अहमद ने युक्तीवाद किया. पुलिस प्रशासन की ओरसे सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज पवार ने अपना पक्ष रखा.

