• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सचिन तेंदुलकर की बेटी को किडनैप करने की धमकी,परेशान करने वाला गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
January 7, 2018
in Featured, देश
0
सचिन तेंदुलकर की बेटी को किडनैप करने की धमकी,परेशान करने वाला गिरफ्तार

मुंबई ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ):सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को परेशान करने के आरोप में मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने पूर्वी मिदनापुर के गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक ये आदमी काफी समय से सारा को फोन करके परेशान कर रहा था।

मुंबई और पश्चिम बंगाल की संयुक्त टीम ने ईस्ट मेदिनापुर जिले से महिसदाल इलाके से इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिसदाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने पार्था बिस्वास ने आईएएनएस से कहा, “मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम शनिवार को यहां पहुंची थी। मुंबई और हमारी संयुक्त टीम ने रविवार सुबह देबकुमार मेती को गिरफ्तार किया। वह सचिन की बेटी सारा को फोन पर परेशान कर रहा था।”

आरोपी को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया और उसे आगे की पूछताछ के लिए मुंबई ले जाया गया है।

देबकुमार से जब सारा के फोन नम्बर को हासिल करने के बारे में पूछा गया, तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी तरह उसने इस नम्बर को हासिल कर लिया था।देबकुमार की मां के अनुसार, वह मानसिक बीमारी से गुजर रहा था और पिछले साल मुंबई गया था।

स्थानीय पंचायत नेता ने यह भी कहा कि उसका इलाज चल रहा है और अक्सर अपने परिजनों के लिए परेशानी खड़ी करता रहता है।

Tags: #sarasachin Tendulkar
Previous Post

विविध ग्रामीण क्षेत्रो मे संपन्न हुआ रोटरी का आंख जांच अभियान

Next Post

नाराज़ बुजुर्ग ने भाजपा उम्मीदवार को पहना दी जूतों की माला

Next Post
नाराज़ बुजुर्ग ने भाजपा उम्मीदवार को पहना दी जूतों की माला

नाराज़ बुजुर्ग ने भाजपा उम्मीदवार को पहना दी जूतों की माला

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.