जामनेर (तेज समाचार प्रतिनिधि):वैशाख कि जानलेवा गर्मी के बीच नगर को पेयजलापूर्ति करने वाले वाघुर बाँध मे पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद नगर को 6 दिनो के अंतराल से महज एखाद घंटे तक सार्वजनिक जलापुर्ती कि जा रहि है . वहि नए नलको के लिए बकाया टैक्स भुगतान करने पर भी उपभोक्ताओ को ओनलाईन सर्वर डाउन के कारण निगम प्रशासन के चक्कर काटना पड रहे है . प्राप्त जानकारी के मुताबीक टैक्स पेयर्स नयी जलापुर्ती योजना के तहत नलको के संयोजन के लिए 2800 रुपयो कि डीमांड नोट भरने हेतु कई दिनो से चक्कर काट रहे है लेकिन सर्वर डाउन के चलते प्रशासन द्वारा न डीमांड कि रकम स्विकार कि जा रहि है और न हि सर्वर कि तकनीकि व्यावधानो के चलते उपभोक्ताओ को नए नल संयोजन जोड कर दिए जा रहे है , प्रशासन के पास कहि मानव संसाधन कि किल्लत है तो कहि सर्वर डाउन कि समस्या का हवाला दिया जा रहा है .
जलापुर्ती विभाग का कामकाज बिलकुल भगवान भरोसे चल रहा है . चिलचिलाती धुप मे जहा नये नलको से मिलने वाला पानी मुफ़िद नहि होने से पुराने उपभोक्ता परेशान है वहि टैक्स पेयर्स नए नलको के इंतजार मे निगम कि चौखट पर अपनी एडीया रगड रहे है . सदन मे सत्तापक्ष भाजपा को स्पष्ट बहुमत सौंपने वाली जनता को प्रशासन कि लापरवाहि से मिल रहा सबक सिरदर्द बनता दिख रहा है . बहरहाल इस मामले मे लोकनियुक्त नगराध्यक्ष्या श्रीमती साधना महाजन द्वारा ध्यानाकर्षण कि अपेक्षा लोगो मे व्यक्त की जा रहि है .

