• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सिखों का जबरन धर्म परिवर्तन, भारत की पाक को सलाह

Tez Samachar by Tez Samachar
December 21, 2017
in Featured, दुनिया, देश
0
सिखों का जबरन धर्म परिवर्तन, भारत की पाक को सलाह

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार संवाददाता ): पाकिस्तान पर जबरन सिख समुदाय को इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है। जिस पर भारत सरकार ने चिंता जाहिर कीहै। साथ ही भारत ने पाकिस्तान सरकार को सलाह दी है कि वह अपने यहां के अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि भारत इस मामले को पाकिस्तान के सामने उठा रहा है। हम पहले भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार के ऐसे मामलों में भारत चिंता जता चुका है। उसे सलाह दी गई है कि वह अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का पालन करें।अल्पसंख्यकों की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है। हालांकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे देश को लेकर गलत खबरें फैलाई जा रही है। हाल ही में खबर आई थी कि पाकिस्तान में पख्तूनवा प्रांत के हंगू जिले के सिख समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त शाहिद महमूद से कहा कि सहायक आयुक्त तहसील ताल याकूब खान कथित तौर पर सिखों को इस्लाम अपनाने को मजबूर कर रहे हैं।

 शिकायतकर्ता फरीद चंद सिंह के हवाले से कहा गया है कि समुदाय के लोग इस इलाके में 1901 से मुस्लिमों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हंगू जिले के निवासियों ने सिख लोगों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि हम पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे पर उच्चस्तर पर बात करेंगे।

पाक में रहते हैं लगभग छह हजार सिख

पाकिस्तान के राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण विभाग के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा, संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्रों (फाटा), सिंध, बलूचिस्तान, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजाब के अन्य जिलों में लगभग छह हजार सिख रहते हैं।

Tags: भारत की पाक को सलाहसिखों का जबरन धर्म परिवर्तन
Previous Post

अरुण जेटली: 2G स्पेक्ट्रम नीति को बताया भ्रष्ट और बेईमान

Next Post

सांसद सचिन तेंदुलकर नहीं पढ़ पाए सदन में अपना पहला भाषण

Next Post
सांसद सचिन तेंदुलकर नहीं पढ़ पाए सदन में अपना पहला भाषण

सांसद सचिन तेंदुलकर नहीं पढ़ पाए सदन में अपना पहला भाषण

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.