• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सीलिंग के मुद्दे पर भाजपा – आप आमने सामने, भाजपा ने लगाया अपमानित करने का आरोप

Tez Samachar by Tez Samachar
January 30, 2018
in Featured, प्रदेश
0
सीलिंग के मुद्दे पर भाजपा – आप आमने सामने, भाजपा ने लगाया अपमानित करने का आरोप

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) – देश की राजधानी दिल्ली में चल रही सीलिंग को लेकर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा व् आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गए । सीलिंग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के घर पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के भाजपा सांसद, तीनों मेयर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे।

हालांकि सीलिंग का कोई समाधान तो नहीं निकला, लेकिन आप और भाजपा के नेता आपस में ही उलझ गए। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने घर से बाहर आकर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर उनका अपमान करने और सीलिंग को लेकर गंभीर ना होने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पुलिस थाने पहुंचकर आप नेताओं के खिलाफ शिकायत दी।

मनोज तिवारी ने कहा कि आप के नेताओं ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की। तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता सीलिंग से परेशान है। भाजपा चाहती है कि इस समस्या से दिल्ली के व्यापारियों को राहत मिले, इसीलिए वो लोग मुख्यमंत्री के पास गए। उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि इस समस्या का समाधान निकले और इसीलिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनके साथ गंभीरता से बात नहीं की।

वहीं, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि सीलिंग को रोकने का अधिकार पूरी तरह से भाजपा के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सीलिंग का समाधान निकालने के बजाय इस मुद्दे पर राजनीति करने में लगी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जनता की समस्या पर उनसे अकेले में बात करना चाहता था, जोकि गलत है। केजरीवाल ने कहा कि वो पूरी तरह से सीलिंग के खिलाफ हैं और इस मामले को लेकर बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार सीलिंग के खिलाफ अध्यादेश लेकर आए।

Tags: # Delhi Government# Delhi Sealing Issue# Delhi Top# delhi-ncr-politics# LG Anil Baijal# News in hindi# Sealing in Delhi# दिल्ली सीलिंगअनिल बैजलअरविंद केजरीवाल
Previous Post

आईएसआईएस को बेचने के लिया कराया धर्म परिवर्तन, केरल का लव जिहाद मामला

Next Post

धर्मा पाटिल आत्महत्या के विरोध में भाजपा ने किया सरकार का निषेध

Next Post
धर्मा पाटिल आत्महत्या के विरोध में भाजपा ने किया सरकार का निषेध

धर्मा पाटिल आत्महत्या के विरोध में भाजपा ने किया सरकार का निषेध

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.