• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

स्मार्ट इंडिया : हैकेथॉन 2018 के पहले हार्डवेयर संस्करण का फाइनल

Tez Samachar by Tez Samachar
June 11, 2018
in Featured
0
स्मार्ट इंडिया : हैकेथॉन 2018 के पहले हार्डवेयर संस्करण का फाइनल

नई दिल्ली (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):एआईसीटीई, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आई4सी और आईआईटी खडगपुर के सहयोग से मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2018 के पहले हार्डवेयर संस्करण के फाइनल का जून 18 से 22, 2018 के दौरान आयोजन करेगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2018 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है। यह कार्यक्रम नए विचारों को सामने लाने तथा इन्हें उत्पाद और व्यवसाय के रूप में बदलने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि एसआईएच-2018, देश के तकनीकी रूप से समृद्ध युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा तथा रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित करने का यह अपने किस्म का पहला प्रयास है। इस प्रयास से कृषि, स्वास्थ, स्वच्छ जल, कचरा प्रबंधन, संचार व शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकते हैं। हार्डवेयर संस्करण एसआईएच-2018 का एक उपसंस्करण है।

The Union Minister for Human Resource Development, Shri Prakash Javadekar addressing a press conference regarding the Grand Finale of the First Hardware edition of Smart India Hackathon 2018, in New Delhi on June 11, 2018.

उन्होंने आगे कहा कि हार्डवेयर हैकेथॉन के लिए 4362 टीम विचार प्राप्त किए गए हैं। इसमें 752 प्रौद्योगिकी संस्थानों के 50 हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। द्विस्तरीय आंतरिक मूल्यांकन के पश्चात एसआईएच-2018 के 10 थीमों के तहत 106 टीमों का चयन किया गया।

श्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि एसआईएच-2018 का फाइनल पांच दिनों तक चलेगा और इसका देश के 10 प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजन होगा। ये संस्थान हैं – आईआईटी कानपुर (थीम – ड्रोन), आईआईटी खड़गपुर (थीम – कृषि), आईआईटी गुवाहाटी (थीम – ग्रामीण प्रौद्योगिकी), सीईईआरआई पिलानी (थीम – स्मार्ट कम्युनिकेशन), सीएसआईओ चंडीगढ़ (थीम – स्वास्थ्य देखभाल), आईआईएससी बेंगलुरु (थीम – स्मार्ट वाहन), आईआईटी रुड़की (थीम – स्वच्छ पानी), एनआईटी त्रिची (थीम – कचरा प्रबंधन), सीओईपी पुणे (थीम – सुरक्षा), और फोर्ज कोयंबटूर (थीम – आयात विकल्प)।

फाइनल के दौरान उद्योग जगत के विशेषज्ञों तथा एंजल निवेशकों के द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रत्येक थीम की सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को क्रमशः 1,00,000 रुपये, 75,000 रुपये तथा 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें निवेशकों का भी सहयोग प्राप्त होगा। विजेता टीमों द्वारा स्टार्टअप निर्माण के संदर्भ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय के साथ सहयोग करते हुए कार्य कर रहा है। संभावना वाले नवोन्मेषों को अतिरिक्त कोष उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

एचआरडी के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर सुब्रमण्यम ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2018 हार्डवेयर संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर हार्डवेयर उत्पाद विकास को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके माध्यम से देश के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को अपने नवोन्मेषी विचारों को उत्पाद में बदलने का अवसर दिया जा रहा है। इन्हें निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा। इससे उन्हें भविष्य के स्टार्टअप बनने का मौका मिलेगा।

सॉफ्टवेयर संस्करण का आयोजन 30 और 31 मार्च, 2018 को पूरे देश के 28 नोडल केंद्रों पर किया गया था।

Tags: स्मार्ट इंडिया : हैकेथॉन 2018 के पहले हार्डवेयर संस्करण का फाइनल
Previous Post

वाजपेयी से मिलने पहुंचे मोदी, थोड़ी देर में जारी होगा हैल्थ बुलेटिन

Next Post

मंत्रों के जरिये युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार करेगा शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन

Next Post
मंत्रों के जरिये युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार करेगा शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन

मंत्रों के जरिये युवा पीढ़ी में नई ऊर्जा का संचार करेगा शिर्डी साईं बाबा फाउंडेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.