• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

​धुलिया : ट्रक चालक की खून से सनी लाश मिली

Tez Samachar by Tez Samachar
November 3, 2017
in Featured, खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले, नंदुरबार, प्रदेश
0
​धुलिया : ट्रक चालक की खून से सनी लाश मिली

धुलिया. साक्री शहर से कुछ ही फासले पर सूरत महामार्ग स्थित आष्टाने गांव के पास एक ट्रक चालक की खून में सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी साक्री पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से वापी ट्रक में माल लाद कर दो ट्रक एक साथ निकले साक्री के पास महामार्ग पर रात के समय रुक कर दोनों ट्रकवालों ने भोजन तथा विश्राम किया. पुलिस ने आशंका जताई है कि ट्रक चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और एक ने दूसरे की हत्या कर दी होगी. पुलिस को आशंका है कि मृतक के सिर पर लोहे की रॉड जैसी किसी चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया है कि शव के पास ट्रक क्रमाक सीजी 04-5802 पाया गया है. पुलिस ने ट्रक की केबिन से ट्रक के कागजात बरामद कर ट्रक के मालिक से संपर्क किया, तब पता चला कि यह ट्रक गोलू सिंह नामक ड्राइवर चला रहा था. पुलिस को आशंका है कि मृतक गोलू सिंह ही है. साक्री पुलिस उप अधीक्षक निलेश सोनवणे पुलिस निरीक्षक रामदास पाटील ने घटना स्थल का मुआयना किया शववाहिका से पोस्टमार्टम हेतु शव को साक्री उप जिला अस्पताल में भेज दिया गया है. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ साक्री पुलिस स्टेशन में ईपीसी की धारा 302 अनुसार अपराध विजय बाबू देवरे की शिकायत पर दर्ज कराया गया है .

“तेज़ समाचार “ को और तेज़ बनाने के लिए पोस्ट को LIKE & SHARE जरुर करे

Tags: ट्रक चालकी की हत्या​धुलिया : ट्रक चालक की खून से सनी लाश मिलीनागपुरवापी
Previous Post

धूलिया:सत्तर लाख की प्रतिबंधित तम्बाकू जब्त

Next Post

धुलिया:शिवसेना ने पाकिस्तानी झंडा जलाया

Next Post
धुलिया:शिवसेना ने पाकिस्तानी झंडा जलाया

धुलिया:शिवसेना ने पाकिस्तानी झंडा जलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.