• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे संभाग में 1327 मिले नए मरीज- 1484 हुए कोरोना मुक्त

राजीव राय by राजीव राय
December 3, 2020
in Featured, पुणे
0
अब तक ग्रीन जोन में रहे पुणे के राजगुरुनगर में हुई कोरोना की एंट्री
पुणे (तेज समाचार डेस्क):  महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार तक पहुंच गई है। संभाग में अब तक 28 लाख 99 हजार 195 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 38 हजार 267 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 8 हजार 165 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 15 हजार 45 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 57 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 94.41 व डेथ रेट 2.80 फीसदी दर्ज हुआ है।
संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में जहाँ संक्रमितों की संख्या सवा 5 लाख पार कर गई है वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में गुरुवार को 1484 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 970, सातारा जिले के 177, सोलापुर जिले के 226, सांगली जिले के 74 और कोल्हापुर जिले के 37 मरीज शामिल हैं। गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1327 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 913 मरीजों के अलावा सातारा में 144, सोलापुर में 198, सांगली में 56 और कोल्हापुर जिले में 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
पुणे जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 44 हजार 740 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 24 हजार 958 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 11 हजार 443 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8339 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 94.26 फीसद रह गया है।पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज सातारा जिले में मिल रहे हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार 369 हो गया है। इसमें से 48 हजार 870 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1724 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 775 मरीजों का इलाज जारी है।
संभाग में शामिल सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 46 हजार 182 हो गई है। इसमें से 42 हजार 522 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1608 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 2052 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार 878 हो गया है। इसमें से 44 हजार 758 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1700 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 420 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 98 संक्रमितों में 1686 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 57 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 355 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Previous Post

4 अलग-अलग सड़क हादसों में 12 की दर्दनाक मौत, 3 दर्जन घायल

Next Post

OBC मोर्चा : पूर्व सांसद समीर भुजबल पुलिस हिरासत में

Next Post
OBC मोर्चा : पूर्व सांसद समीर भुजबल पुलिस हिरासत में

OBC मोर्चा : पूर्व सांसद समीर भुजबल पुलिस हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.