• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारत से हज यात्रा पर गए 162 यात्रियों का सऊदी अरब में हुआ निधन

Tez Samachar by Tez Samachar
September 24, 2019
in Featured, दुनिया
0
भारत से हज यात्रा पर गए 162 यात्रियों का सऊदी अरब में हुआ निधन

भारत से हज यात्रा पर गए 162 यात्रियों का सऊदी अरब में हुआ निधन

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): हज प्रक्रिया-2019 सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी है। इस दौरान भारत से हज यात्रा पर गए 162 यात्रियों का सऊदी अरब में निधन हुआ। इसमें से 130 यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से हज करने गए जबकि 32 लोगों ने हज टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से हज किया। यात्रा के दौरान सऊदी अरब में 8 बच्चों ने जन्म भी लिया है।
भारत से इस बार लगभग दो लाख यात्री सऊदी अरब गए, जिसमें से हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 139987 यात्री गए थे। प्राइवेट टूर आपरेटर के जरिए 60 हजार यात्री हज करने के लिए गए।
उल्लेखनीय है कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में हज यात्री सऊदी अरब हज करने के लिए जाते हैं। इस साल भी लगभग दो लाख हज यात्री देश के 21 एंबारकेशन प्वाइंट से 507 उड़ानों से सऊदी अरब पहुंचे थे। हज आपरेशन-2019 के दौरान 162 यात्रियों का निधन हो गया है, जिन्हें वहीं पर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। इन सभी हज यात्रियों की प्राकृतिक तौर पर मौत हुई।

-यात्रा के दौरान सऊदी अरब में 8 बच्चों ने लिया जन्म 

इस दौरान सऊदी अरब में 8 बच्चों की पैदाइश भी हुई है। भारत से हज पर जाने वाले हज यात्रियों में 116 बच्चे भी शामिल थे जबकि 2340 महिलाएं बिना मेहरम साथी के हज यात्रियों में शामिल थीं। भारत सरकार की तरफ से हज 2019 को सफल बनाने के लिए पवित्र स्थल मक्का मदीना में विशेष इंतजाम किए गए थे। पूरे ऑपरेशन के दौरान वहां पर 16 डिस्पेंसरी और 3 बड़े अस्पताल अस्थाई तौर से काम कर रहे थे। इस दौरान यात्रियों की सेवा के लिए 62 हज अधिकारी व 203 सहायक हज अधिकारी तैनात रहे। 168 डॉक्टर व 181 पैरामेडिकल स्टाफ को इस दौरान वहां पर भारत से भेजा गया था। हज ऑपरेशन के दौरान 74000 यात्रियों ने वहां पर यात्रा के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया जबकि 66000 यात्रियों ने बसों के माध्यम से अपनी यात्राएं पूरी की हैं।
हज कमेटी के माध्यम से 63936 भारतीय हज यात्रियों ने वहां पर कुर्बानी कराई है जबकि बाकी यात्रियों ने अपने स्तर पर कुर्बानी की जिम्मेदारी पूरी की है। भारत सरकार की तरफ से यात्रियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए के लिए 4 करोड़ रुपए की दवाएं सऊदी अरब रवाना की गई थीं। पूरे हज आपरेशन के दौरान 17 एंबुलेंस  24 घंटे काम कर रही थीं। हज आपरेशन के समापन के बाद 25 व 26 सितम्बर को हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा ऑपरेशन से जुड़े विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय, हज कमेटी ऑफ इंडिया के जिम्मेदारों के साथ-साथ एयर इंडिया  के अधिकारियों व सऊदी अरब स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास, काउंसलर जनरल जेद्दा को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में यात्रा में होने वाली कमियों आदि पर चर्चा की जाएगी। साथ ही हज 2020 की यात्रा की रूपरेखा भी  तैयार की जाएगी।
Tags: 162-pilgrims-from-india-on-haj-pilgrimage-died-in-saudi-arabia
Previous Post

शिरपुर : इस बार स्थानीय आदिवासी और बाहरी आदिवासी में भिंड़त की आशंका ,बीजीपी के प्रत्याशी बनाया जा सकता जितेंद्र ठाकुर

Next Post

हमीरपुर विधानसभा उपचुनावः47.98 फीसद से अधिक पड़े वोट

Next Post
हमीरपुर विधानसभा उपचुनावः47.98 फीसद से अधिक पड़े वोट

हमीरपुर विधानसभा उपचुनावः47.98 फीसद से अधिक पड़े वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.