• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

18 साल की मार्शल आर्ट चैम्पियन ने मनचलों को किया चारों खाने चित

Tez Samachar by Tez Samachar
March 30, 2018
in Featured, प्रदेश
0
18 साल की मार्शल आर्ट चैम्पियन ने मनचलों को किया चारों खाने चित

कोलकाता (तेज समाचार डेस्क). पूरे देश में आए दिन महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है. ऐसे में कई सेलिब्रिटीज और पुलिस भी महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के पैतरे सिखाती रहती है. हालांकि कुछ ही महिलाओं को छोड़ कर अधिकांश महिलाओं ने आत्मरक्षा के लिए खुद को सक्षम बनाने पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है. लेकिन जिन युवतियों ने आत्मरक्षा का पाठ पढ़ा, वह उनके लिए काम आ रहा है. घटना पश्चिम बंगाल की है. पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका अपने घर से कमारपा इलाके में एक दुकान पर जा रही थी. तभी रास्ते में तीन लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की.
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक मनचलों ने प्रियंका का रास्ता रोका और फिर एक बदमाश ने उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की. प्रियंका ने उन लड़कों को पहले चेताया कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं और उनके रास्ते से हट जाएं. लेकिन जब मनचलों ने प्रियंका की बात नहीं मानी, तो प्रियंका ने उन तीनों मनचलों की पिटाई शुरू कर दी. मार्शल आर्ट की जानकार प्रियंका ने मनचलों को सड़क पर पटक पटक कर खूब मारा. लड़की के परिजनों का कहना है कि प्रियंका छोटी उम्र से ही मार्शल आर्टस की ट्रेनिंग ले रही थी और अब वह इस कला में काफी परांगत भी हो गई है. मनचलें प्रियंका की इस कला के बारे में नहीं जानते थे. प्रियंका के मना करने के बावजूद उनलोगों ने छेड़छाड़ बंद नहीं की इसलिए प्रियंका ने उनकी पिटाई कर दी.
– सड़क पर पटक-पटक कर मारा
इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने बतलाया कि उन्होंने देखा कि तीनों मनचले सड़क पर गिरे हुए थे. उन्होंने बताया कि हंगामे की आवाज सुनकर कुछ लोग उस तरफ दौड़े तो उन्होंने देखा कि सभी लड़के जमीन पर गिरे हुए थे और वहां मौजूद लोगों से प्रियंका ने कहा कि इन लड़कों को उसने सबक सिखा दिया है.
– अक्षय कुमार ने की सराहना
18 साल की प्रियंका की इस बहादुरी के किस्से जल्द ही काफी मशहूर हो गए. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रियंका की बहादुरी को खूब सराहा. फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने भी प्रियंका की इस बहादुरी की काफी सराहना की.
– तीनों मनचले सलाखों के पीछे
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लड़कों के नाम अमित साहनी, दीप मंडल और भास्कर मंडल बताया जा रहा है. यकीनन इस लड़की की बहादुरी समाज में दूसरी औरतों के लिए किसी सीख से कम नहीं है.

Tags: 18 साल की मार्शल आर्ट चैम्पियन ने मनचलों को किया चारों खाने चितअक्षय कुमारट्वीटरफेसबुकमार्शल आर्ट
Previous Post

CBSE पेपर लीक : 25 अप्रैल को होगा 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर

Next Post

सोशल मीडिया पर उड़ी अटल बिहारी के निधन अफवाह

Next Post
सोशल मीडिया पर उड़ी अटल बिहारी के निधन अफवाह

सोशल मीडिया पर उड़ी अटल बिहारी के निधन अफवाह

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.