भुसावल. शहर के पुरूषोत्तम नगर में पुराने घर का निर्माणकार्य गिराते समय चोरों ने 30 हजार रूपए किंमत के ब्रेकर एवं कटींग मशिन चुराया था। बाजारपेठ पुलिस में इस प्रकरण में मामला दर्ज करने के बाद बाजारपेठ के डीबी पुलिसों ने दोनों चोरों को रविवार के दिन गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से सामान भी जप्त किया गया हैं। चैम्पियन शाम इंगले (19) व रीयाजुदिन शेख चिरागोदीन (33, दोनों भुसावल) ऐसी गिरफ्तार चोरों के नाम हैं।
इनके दस्ते की कारवाई
सहायक पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सरोदे इनके मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मनोज ठाकरे, नाईक सुनील थोरात, वाल्मीक सोनवणे, सुधीर विसपुते, कृष्णा देशमुख, प्रशांत चव्हाण, उमाकांत पाटील, विशाल सपकाले आदि ने अपराधीयों को गिरफ्तार किया हैं।

