• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सोपोर मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकवादी

राजीव राय by राजीव राय
September 21, 2025
in Featured, देश
0
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क) :उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा, “सोपोर मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 2)। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई। अभी भी तलाश जारी है।” इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी,जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन करने के लिए बधाई दी है।
आईजीपी कश्मीर ने कहा, “मारा गया एक आतंकवादी फयाज वार नागरिक/सुरक्षा बलों के कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। वह उत्तरी कश्मीर में हिंसा का अंतिम अपराधी था।”

Previous Post

अनोखा मामला: स्टांप पर हुआ युवती की अस्मत का सौदा

Next Post

रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

Next Post
रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते शिंदखेड़ा तहसील स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.