• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे ग्रामीण पुलिस दल के 2 हज़ार पुलिस कर्मचारियों को मिली वैक्सीन

राजीव राय by राजीव राय
March 4, 2021
in Featured, पुणे
0
कोरोना का डोज देने के बाद आधा घंटा रहना हागा ऑब्जर्वेशन में
पुणे (तेज समाचार डेस्क): शहर के साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रो में कोरोना का असर बढने के कारण पुलिस को वैक्सीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अभी तक ग्रामीण पुलिस टीम के पौने दो हज़ार पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन दिया जा चुका है। वही दूसरी ओर 345 पुलिस कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमे से 43 अधिकारियों का समावेश है। दुख की बात ये है कि इनमे से 6 लोगो की मौत हो चुकी है।332 पुलिस ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने दी है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक अमृत देशमुख के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देश भर में अगर कोरोनाके प्रभाव को देखा जाए तो पुणे शहर और जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। पिछले 1 साल से पुलिस और प्रशासकीय यंत्रणा सड़क पर उतरकर काम कर रही है। अपना कर्तव्य निर्वाह करते हुए कई अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए। कईयो को तो अपनी जान गँवानी पड़ी।
एक बार फिर से कोरोना का असर बढता हुआ दिख रहा है। फ्रंट लाईन वर्कर को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अनुसार पुणे ग्रामीण पुलिस दल के 1 हजार 821 पुलिस को वैक्सीन दिया गया है। यहाँ पुलिस की कुल संख्या 2 हजार 600 है। इसलिए लगभग 80 प्रतिशत पुलिस को वैक्सीन मिल चुका है। वही 900 पुलिस को अभी वैक्सीन लगना बाकी है।
मास्क न पहनने वालो से 3 करोड़ का जुर्माना
पुणे ग्रामीण पुलिस ने मास्क न पहनने वालो पर कड़ी कारवाई की है। लगभग 2 लाख 22 हज़ार मास्क न पहनने वाले लोगो पर कारवाई की है। उनसे 2 करोड़ 92 लाख 43 हज़ार 577 रुपए का दंड वसूला है।
Previous Post

पुणे में अन्य 7 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू

Next Post

बेटी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा बाप

Next Post
उद्योग नगरी में 4 दिन में एक के बाद एक 3 निर्मम हत्या से दहशत

बेटी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा बाप

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.