• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारतीय विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में ब्लास्ट, रिसर्चर की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
December 5, 2018
in Featured, प्रदेश
0
भारतीय विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में ब्लास्ट, रिसर्चर की मौत

बेंगलुरु (तेज समाचार डेस्क). बुधवार को भारतीय विज्ञान संस्थान यानी आईआईएससी की एयरोस्पेस प्रयोगशाला में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में एक रिसर्चर की मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
– सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एयरोस्पेस विभाग की हाइपरसोनिक और शॉकवेव प्रयोगशाला में अचानक ब्लास्ट हुआ. कोई कुछ समझ ही नहीं पाया कि यह विस्फोट कैसे हुआ. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि प्रयोगशाला में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि सुपरवेव टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के चार शोधार्थी प्रयोगशाला में थे. हादसे में 30 वर्षीय सुमित कुमार की जान चली गई.
– दीवार से टकरा कर हुई सुमित की मौत
सुमित कुमार धमाके की वजह से दीवार से जा टकराए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अतुल्य, कार्तिक और नरेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं. संस्थान के अधिकारियों ने घटनास्थल के मुआयने के बाद कहा कि हम अभी इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि धमाका किस वजह से हुआ. प्रयोगशाला में सबकुछ बिखरा हुआ था. हालांकि, वहां गैस और आग के कोई निशान नहीं थे. लेकिन, जिस ताकत से सिलेंडर फटा वह किसी की जान लेने के लिए काफी था.

Tags: Blast in IISCone killed in IISC blasttezsamachar
Previous Post

डॉ. अमर दि्ववेदी को सुश्रुत पुरस्कार

Next Post

बुलंदशहर हिंसा : पुलिस ने दो बच्चों ने चार घंटे की पूछताछ

Next Post
बुलंदशहर हिंसा : पुलिस ने दो बच्चों ने चार घंटे की पूछताछ

बुलंदशहर हिंसा : पुलिस ने दो बच्चों ने चार घंटे की पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.