• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिंपरी चिंचवड़ में कोरोना के 2385 नए मरीज

राजीव राय by राजीव राय
April 22, 2021
in Featured, पुणे
0
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क): पिंपरी चिंचवड़ शहर में बीते 24 घँटे के भीतर नए 2385 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि आज कुल 2376 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए। शहर में हर दिन इस बीमारी से 50 से ज्यादा मौतें दर्ज हो रही हैं। बीते 24 घँटे में इस बीमारी ने 55 मरीजों की जान ली है। हालांकि इसमें शामिल 23 मरीज दूसरे शहर, जिला, तालुका से यहां इलाज के लिए आये थे। पिंपरी चिंचवड़ शहर में यह महामारी अब तक 2476 जिंदगियां निगल चुकी है। इसके अलावा दूसरे शहर, जिला, तालुका से इलाज के यहां आए 1091 मरीजों की भी मौत हुई है। आज कोरोना की चपेट में आकर पिंपरी चिंचवड़ के 32 और दूसरे शहर, जिला, तालुका के 23 मरीजों की मौत हुई है।
फिलहाल पिंपरी चिंचवड़ के अस्पतालों में कुल 8171 मरीजों का इलाज जारी है। इसके अलावा 15 हजार 80 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शहर में कुल 1915 गैर पिंपरी चिंचवड़वासी संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं पुणे के अस्पतालों में पिंपरी चिंचवड़ के 211 मरीजों का इलाज जारी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, पिंपरी चिंचवड़ में अब तक 9 लाख 86 हजार 164 लोगों की कोविड टेस्ट की गई है।
इसमें से एक लाख 90 हजार 973 लोगों की कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिसमें से एक लाख 65 हजार 246 संक्रमित कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। उनके अलावा 10 हजार 612 ऐसे संक्रमित भी कोरोना मुक्त हुए हैं जोकि दूसरे शहर, जिला या तालुका के रहवासी थे और पिंपरी चिंचवड़ में अपना इलाज करवा रहे थे। अब तक कुल 7 लाख 84 हजार 849 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है जबकि 5842 रिपोर्ट्स मिलनी बाकी है।
Previous Post

पिट गया पैकेज : आम आदमी की बचत खत्म सरकार की ओर से वसूली जारी

Next Post

रिटेल में बिक्री के लिए कोविड टीका उपलब्ध नहीं होगा

Next Post
कोरोना का डोज देने के बाद आधा घंटा रहना हागा ऑब्जर्वेशन में

रिटेल में बिक्री के लिए कोविड टीका उपलब्ध नहीं होगा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.