• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

देश में कोरोना के 32,981 नए मामले

राजीव राय by राजीव राय
December 7, 2020
in Featured, देश
0

देश में कोरोना के 32,981 नए मामले

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 32,981 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 96,77,203 हो गया। इसी दौरान देश में 391 नई मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,40,573 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। भारत में अब तक 91,39,901 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि फिलहाल 3,96,729 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। देश में रिकवरी रेट 94.45 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।
महाराष्ट्र कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। अभी तक यहां 18,52,266 मामले दर्ज हो चुके हैं। देश भर में दैनिक मामलों के 70 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आ रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश हैं।
काफी समय बाद देश की राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.68 प्रतिशत तक गिर गई है। यहां नमूनों की जांच की संख्या 70 हजार तक पहुंच गई है।
Tags: Coronavirus Diseasecoronavirus infectioncovid19 pandemicfeaturedindia corona
Previous Post

इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

Next Post

बसों के संचालक कर रहे 50 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की मांग

Next Post
बसों के संचालक कर रहे 50 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की मांग

बसों के संचालक कर रहे 50 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.