जलगांव जिले मे 4 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले
जलगांव (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): जिले में कोराना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की शाम चार व्यक्तियों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ज़िले में सनसनी फैल गई है. प्रभावित मरीजों की संख्या 58 से बढ़कर 66हो गई है. अभी तक जिले में 13 लोगों को कोराना ने मौत के घाट उतारा है. वही दो व्यक्ति स्वास्थ्य होकर घर लौटे हैं.
बुधवार की देर शाम 43 कोरोना संदिग्धों की सैंपल इंस्पेक्शन रिपोर्ट प्राप्त हुई . इन में 39 व्यक्तियों की परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक थी. और चार व्यक्तियों की परीक्षण रिपोर्ट सकारात्मक पॉजिटिव पाए जाने से शहर में हड़कंप मच गया. इन चार रोगियों को भुसावल 59 वर्षीय पुरुष, अडावद, तहसील चोपडा 58 वर्षीय पुरुष, नेहरुनगर, जलगाव 75 वर्षीय पुरुष और अमलनेर 36 वर्षीय को नामजद किया है.जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या अब 66 हो गई है, जिनमें से तेरह रोगियों की मृत्यु हो गई है. दो रोगी कोरोना-मुक्त हुए हैं.