• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

500 KM पैदल चलने के बाद पेड़ के नीचे दिया बच्चे को जन्म

Tez Samachar by Tez Samachar
May 12, 2020
in Featured, प्रदेश
0
500 KM पैदल चलने के बाद पेड़ के नीचे दिया बच्चे को जन्म

File Image

500 KM पैदल चलने के बाद पेड़ के नीचे दिया बच्चे को जन्म 

नवी दिल्ली  (तेज समाचार डेस्क): महिला, एक दर्जन अन्य लोगों के साथ मध्य प्रदेश के धार से कई दिनों से पैदल चल रही थी और 520 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उसे सोमवार को बालाभेट गांव में प्रसव पीड़ा होने लगी।
साढ़े आठ महीने की गर्भवती थी जब वह यात्रा पर निकली थी . उसके पति टंटू ने कहा कि उसकी पत्नी राजबेटी यात्रा के दौरान लिए गए छोटे से ब्रेक में खाना बना रही थी, तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और बाद में उसने पेड़ के नीचे एक बच्ची को जन्म दिया।
उसके पति और समूह की कुछ अन्य महिलाओं ने उसकी सहायता की। उन्होंने कहा कि प्रवासियों का ये समूह धार जिले के प्रीतमपुर क्षेत्र से ललितपुर में अपने गांव की ओर पैदल चल रहा था। जिस कारखाने में वे काम कर रहे थे, वह कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते बंद हो गया था। जब बल्लभ गांव के मुखिया को महिला के बारे में पता चला, तो उन्होंने पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से एक मेडिकल टीम को बुलाया। टीम ने मां और नवजात को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की और फिर उन्हें अस्पताल ले गई जहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।

ललितपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रताप सिंह ने कहा, “हमारी मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया था। बाद में, मां और नवजात शिशु दोनों को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें एम्बुलेंस में उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।

Previous Post

देश में कोरोना के मामले 70 हजार के पार, मरने वालों की संख्या हुई 2293

Next Post

440 पुलिसवालों की कोरोना रिपॉर्ट निगेटिव

Next Post
440 पुलिसवालों की कोरोना रिपॉर्ट निगेटिव

440 पुलिसवालों की कोरोना रिपॉर्ट निगेटिव

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.