• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

स्मिता पाटील के पिता ,पूर्व सांसद शिवाजीराव गिरधर पाटील का मुंबई में निधन

Tez Samachar by Tez Samachar
July 22, 2017
in Featured, खानदेश समाचार, धुले, प्रदेश
0
स्मिता पाटील के पिता ,पूर्व सांसद शिवाजीराव गिरधर पाटील का मुंबई में निधन

मुंबई ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) –  दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटील के पिता एवं धुलिया के पूर्व सांसद शिवाजीराव गिरधर पाटील का शनिवार सुबह मुंबई में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. दिवंगत शिवाजी गिरधर पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री, विधायक, शक्कर महासंघ के अध्यक्ष व राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे. पूर्व कृषिमंत्री शरद पवार के नेतृत्व में स्थापित हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस के वह संस्थापक सदस्य थे.

वर्ष 2013 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से  सन्मानितकिया गया था. स्वतंत्रता काल में शिवाजी पाटिल ने आंदोलनों में हिस्सा लिया था. अंग्रेजी हुकूमत के समय प्रख्यात चिमथाना रेल लूट में भी वह अपने भाई उत्तम राव पाटिल के साथ सक्रीय थे.

यह भी पढ़ें – शिरपुर का विख्यात सितारा स्मिता पाटिल, अदाकारी के लिए आज भी मिसाल https://tezsamachar.com/?p=967

शिवाजी पाटिल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, काँग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी आदि के लिए अपना योगदान दिया. वर्ष  1960 से  1967अवधि में वह  महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य थे. वर्ष  1967 ते 1980 में वह  लगातार तीन बार विधानसभा के सदस्य थे. महाराष्ट्र  के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक, शंकरराव चव्हाण एवं वसंतदादा पाटील के कार्यकाल में उन्हें विभिन्न मंत्रिमंडल सौंपे गए. राज्य में शक्कर आन्दोलन के वह सक्रीय नेतृत्व थे.

धुलिया जिले की शिरपुर तहसील के रहने वाले शिवाजी गिरधर पाटिल ने शिरपुर में शिवाजी शक्कर कारखाना व अपनी बेटी अभिनेत्री स्मिता पाटिल के नाम पर एक निवासी विद्यालय भी बनवाया. उनके द्वारा बनवाया गया दहिवद का शिव मंदिर भी एक मनोहर पर्यटन स्थल है.

Tags: ex mp shivaji dadashivaji patilशिवाजीराव गिरधर पाटीलस्मिता पाटील
Previous Post

गौ सेवा के व्रत के साथ कई वर्षों से हो रहा जनजागरण

Next Post

गुड्या हत्याकांड में एक गिरफ़्तार : 25 हो सकती है आरोपियों की संख्या

Next Post
गुड्या हत्याकांड में एक गिरफ़्तार : 25 हो सकती है आरोपियों की संख्या

गुड्या हत्याकांड में एक गिरफ़्तार : 25 हो सकती है आरोपियों की संख्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.