• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिंपरी चिंचवड़ में 24 घंटे के भीतर मिले 9 कोरोना ग्रस्त, 61 पहुंची मरीजों की संख्या

Tez Samachar by Tez Samachar
April 18, 2020
in Featured, प्रदेश
0
dhule corona virus
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिंपरी चिंचवड़ की उद्योगनगरी में विगत 11 दिनों से लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को तो बीते 24 घँटे के भीतर शहर में चार महिलाओं समेत कुल नौ कोरोना ग्रस्त पाए गए हैं। इसके बाद ने शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 61 हो गया है। ये सभी मरीज संभाजीनगर, चरहोली, रूपीनगर के रहवासी हैं। संभाजीनगर के बाद अब चरहोली और रूपीनगर इलाकों को भी आज रात से सील कर दिया गया है। बहरहाल आज दो और मरीजों को अस्पताल से घर छोड़ा गया है। इसके बाद शहर में कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
शनिवार को 12 साल के लड़के के साथ 21, 35, 38, 43 उम्र के पांच पुरूष और 10 साल की लड़की समेत 30, 38 और 62 उम्र की चार महिलाओं के कोरोना ग्रस्त रहने की पुष्टि हुई है। 24 घँटे के भीतर 9 मरीज मिलने से शहर में खलबली मच गई है। आज मिले सभी मरीज संभाजीनगर, चरहोली, रूपीनगर के रहवासी हैं। मनपा द्वारा दिघी, चिखली, थेरगांव, खरालवाडी, भोसरी, दापोड़ी, कासारवाडी, संभाजीनगर के बाद आज चरहोली, रूपीनगर इलाकों को सील कर दिया गया है। इन इलाकों में जीवनावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़ अन्य सभी की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इन इलाकों में प्रवेश करनेवाले रोड ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन इलाकों में कोई आ जा न सके इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
आज मिले नौ मरीजों के बाद पिंपरी चिंचवड़ में कोरोना ग्रस्तों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 15 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से घर छोड़ा गया है। जबकि एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत हो चुकी है। फिलहाल शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 है, जिसमें से पुणे में छह और परभणी में एक मरीज का इलाज चल रहा है। जबकि 38 मरीजों को मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके अलावा आज नए से 85 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनकी लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विदेश यात्रा की हिस्ट्री या उनके संपर्क में आये 68 मरीजों को आज नए से क्वारंटाइन किया गया है। मनपा प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें। जरूरत के अनुसार घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क या रुमाल से मुंह, नाक ढंकें बिना न निकलें।
Previous Post

कोरोना के खिलाफ जंग में रेलवे के रियल हीरो…

Next Post

स्वास्थ्य अधिकारी अमोल गिते की कार में मिली लाखों की नकदी व शराब

Next Post
स्वास्थ्य अधिकारी अमोल गिते की कार में मिली लाखों की नकदी व शराब

स्वास्थ्य अधिकारी अमोल गिते की कार में मिली लाखों की नकदी व शराब

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.