नंदूरबार(तेजसमाचार प्रतिनिधि):नंदूरबार जिले के अक्कलकुआ शहर में अज्ञात बदमाशों ने बंद घर के ताले तोड़कर लाखो रूपेय के सोने चांदी के आभूषणों के अलावा नक़दी पर हाथ साफ कर दिया है ।पीड़ित व्यक्ति के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्कलकुआ शहर के कोंडा मोहल्ला निवासी के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर में प्रवेश कर 11 लाख 25 हजार रुपए का माल पार कर दिया है ।
शिकायतकर्ता कुलदीप मदन लाल टाक ने पुलिस को बताया है कि उसके काका के निवास स्थान में रखी अलमारी में रखे 45 तोला स्वर्ण जेवरात जिस में कमर पट्टा राजस्थानी हार बाजूबंद अंगूठी हार चूड़ी पटला कान की बालियां तथा मुगले आंजम हार चुरा लिया है उसी प्रकार से तीस हजार रुपये के चांदी के आभूषण एक चांदी की मूर्ति के अलावा 45 हजार रुपये की नकदी रकम अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर चुरा लिया है । अक्कलकुआ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ईपीसी की धारा457 380 अनुसार प्रकरण दर्ज किया है ।
“तेज़ समाचार “ को और तेज़ बनाने के लिए पोस्ट को LIKE & SHARE जरुर करे

