आगरा ( के. के. वशिष्ठ 82796 91761 ) – प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने नई दिल्ली में एक बार फिर से आंदोलन का माहौल बनाया है। वह मार्च में प्रस्तावित नई दिल्ली रैली के लिए समर्थन जुटाने आगरा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी एवं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर हमला भी बोला।
ताजनगरी आगरा में कई घंटा विलंब से पहुंचे अन्ना हजारे ने कहा कि अब अपने आंदोलन से किसी को अरविंद केजरीवाल नहीं बनने दूंगा। उन्होंने कहा कि अब तो शपथ पत्र लूंगा। अन्ना हजारे ने कहा कि मैं अब 23 मार्च को दिल्ली में जनसभा करूंगा।
अन्ना हजारे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में भी भ्रष्टाचार नहीं रुका है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में भ्रष्टाचार है। लोकपाल को कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने कमजोर करने का काम किया। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में किसानों की हालात खराब है। इसी कारण से हर राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।