• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

तलोदा में चुनाव प्रचार खत्म, 17 को होगा मतदान

Tez Samachar by Tez Samachar
December 16, 2017
in खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले, नंदुरबार
0
तलोदा में चुनाव प्रचार खत्म, 17 को होगा मतदान

तलोदा (तेज समाचार प्रतिनिधि). यहां स्थानीय नगर निकाय का चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया। अंतीम दिन होने से तमाम राजनीतिक पार्टियों ने बडे जोर-छोर से प्रचार किया। भाजपा और कांग्रेस ने रैलियां की। रविवार 17 दिसंबर को यहां मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक लेवल पर तैयारियां पुरी कर ली गई है। यहां लोकनियुक्त नगराध्यक्ष पद तथा अठारह पार्षदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। नगराध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा किया जाना है, इसलिए इसका राजनीतिक दृष्टिसे इसे काफी महत्त्व का माना जा रहा है। चुनाव मैदान में नगराध्यक्ष पद के लिए तीन और पार्षद के लिए 51 प्रत्याशी खडे है। यहां नगर परिषद के लिए नौ प्रभाग से 18 पार्षद चुने जाएंगे। जिसके लिए कुल 26 हजार 532 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 35 मतदान केंद्र बनाएं गए है और कुल 384 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सभी बुथों के लिए चुनाव सामग्री के साथ टीमें दोपहर को रवाना कर दी गई। चुनाव सुचारू रूपसे कराने के लिए पुलिस अधिक्षक संजय पाटील के नेतृत्व में नौ पुलिस अधिकारी और 171 पुलिस कर्मी नियुक्त किए गए है। नंदुरबार, शहादा, अक्कलकुआं से भी कर्मचारियों को बुलाया गया है। 17 को यहां मतदान कराकर 18 को प्रशासकीय मध्यवर्ती कार्यालय के प्रांगण में मतगणना की जाएगी। चुनाव निरीक्षक तथा अतिरिक्त जिलाधिकारी गोरखनाथ गाडीलकर और चुनाव निर्णय अधिकारी एवं सहायक जिलाधिकारी विनय गौडा के प्रमुख मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे इस चुनाव के लिए राजस्व तथा अन्य सरकारी महकमों के अधिकारी-कर्मचारी सहयोग कर रहे है।

Tags: 17 को होगा मतदानतलोदा में चुनाव प्रचार खत्म
Previous Post

कोरपावली ग्रा.पं. कार्यालय को सदस्यों ने जड़ा ताला

Next Post

38 किलो गांजे सहित 5.66 लाख का माल जब्त

Next Post
38 किलो गांजे सहित 5.66 लाख का माल जब्त

38 किलो गांजे सहित 5.66 लाख का माल जब्त

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.