नई दिल्ली ( तिलक नगर ) – रविवार , 22 फरवरी को महावीरनगर में विराट सनातन सम्मेलन संपन्न होगा । भारतीय संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाला यह विराट सनातन सम्मेलन रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जुनेजा एसोसिएट्स, शिव शक्ति मंदिर मार्केट रोड, रोशन दी हट्टी के निकट, न्यू महावीर नगर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें भजन एवं शब्द संकीर्तन, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, विशिष्टजनों का सम्मान, प्रवचन एवं उद्बोधन व इसके उपरान्त सामूहिक आरती की जाएगी । सांस्कृतिक कार्यक्रम में गतका प्राचीन युद्धक कला का भी प्रदर्शन होगा।

इस भव्य सनातन सम्मेलन के लिए प्रमुख पदाधिकारी नरेश शर्मा (अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार भल्ला (सचिव), श्रीमती सरोज माताजी (मातृशक्ति प्रमुख), अजय कोछड़ (कोषाध्यक्ष) के मारग्दर्शन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें आयोजन समिति के राजीव चौहान, अजय जुनेजा, सुमित गोयल, अमित कोहली, दीपक मेहता, वीरेंद्र सिंह गुलाटी, भूप नारायण मिश्रा, मनीष वर्मा, सुशील सिंगला सहित अन्य सदस्य जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

अन्य वरिष्ठ सहयोगी में प्रेम सागर, हरवंश लाल वासन, देवेंद्र कुमार शर्मा, किशन लाल दुग्गा, हरीश कुमार, रणधीर सिंह आहलूवालिया, सुरेंद्रपाल सिंह आनंद, राम चंद्र बंसल, तख्त सिंह, वेद प्रकाश रंजन, सतीश मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
आयोजन के लिए परिसर की मातृशक्ति आयोजन टोली का गठन किया गया है, जिनमें पूजा सिंह, सुमन शर्मा, गीता चौहान, रजिका जावर, देवकी रानी शर्मा, अंजू कोहली, रेखा सिंह, चंद्र बाला, करुणा भल्ला, अंजुला विसमानी, ममता सचदेवा, सरोज, राज, मीना, परवीन कक्कड़िया, प्रीति, पूनम सिंघानी, शशि वर्मा, किरण पुरी, सुमन, मीना शर्मा, पूनम चौहान, नीलिमा, सुमन मग्गो, वंदना, लक्ष्मी बंसल, सीमा मेहता आदि सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।
विराट सनातन सम्मेलन के लिए स्थानीय विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है, जिनमें….
- श्री 108 देवकी माता मंदिर
- शिव शक्ति मंदिर
- गोपाल मंदिर
- गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा (गली नं. 7 एवं 8)
- गुरु अर्जन देव गुरुद्वारा (के ब्लॉक)
- कांत दर्शन दरबार
- शेरावाला गुरुद्वारा
- पीर गोमती नाथ मंदिर
- सनातन धर्म मंदिर
- कृष्णा पार्क, कुटिया आनंदपुर
इसके अतिरिक्त देवकी श्याम सेवा ट्रस्ट, विनायक युवा दल, नवर्पण (एनजीओ), एक प्रयास (एनजीओ), मानव धर्म सेवा ट्रस्ट, एमआरडी पब्लिक स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, जेपी ब्लू बेल्स स्कूल, आर्यन हॉस्पिटल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन न्यू महावीर नगर एवं कृष्णा पार्क एक्सटेंशन सहित अनेक सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।

सनातन सम्मेलन के लिए सम्मानित सदस्य सूचि भी बने गई है , जिनमें श्याम सुंदर चावला, रणवीर डुड्डा, योगेश शर्मा, सौरभ लांबा, करण साहनी, सुरेंद्र मल्होत्रा, सतीश मल्होत्रा, सुशील भोला, पंकज मिगलानी, विक्की गोयल, सचिन बत्रा, सुनील बत्रा, मनोज कुमार खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, तरुण दीक्षित, प्रमोद शर्मा, महेंद्र कुमार अरोड़ा, सुधीर बत्रा, अजय सतीजा, रमनदीप सिंह आहलूवालिया, सर्विंदर सिंह रंधा, गौरव डंग, अनमोल गोयल, भुवन कोचर, बलवीर सिंह, अशोक अरोड़ा, राकेश छिब्बर, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र छोरा, सुभाष चंद्र कोहली, बलदेव सिंह मन्नी, विमलेश अरोड़ा, सिद्धांत शर्मा, गुरविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, दीपक विज, लक्की सिंह, मनजीत सिंह बिट्टू, शांति प्रकाश वाधवा, चंद्रमोहन अरोड़ा, किशनलाल खट्टर, विजय नागपाल, राकेश सतीजा, नरेश अरोड़ा, ईश्वर सिंह, अश्विनी, सौरभ डंग, भूपेंद्र सिंह सन्नी, संतलाल सचदेवा, रोहित हरजाई, चंदर शर्मा, चेतन मल्होत्रा, कुंदन लाल तनेजा, जसबीर सिंह, कपिल पाहवा, अमित शर्मा, अनीश बत्रा, श्याम पेंटर, धीरज सेठी, राज कुमार सूरी, पंकज नागी, सिद्धार्थ शर्मा, हर्षेश गाला, पंकज सहगल सहित अनेक सदस्य शामिल हैं।
कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।विराट सनातन सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभर रहा है। क्षेत्र की अनेक संस्थाओं, गणमान्य व्यक्तियों और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन एक ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

