नई दिल्ली ( तिलक नगर ) – गुरुवार को श्री दुर्गा अष्टमी पूजन के पावन अवसर पर केशोपुर मंडल के निगम पार्षद हरीश ओबरॉय के नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्र के सभी मंदिरों, पूजा स्थलों में स्वक्षता अभियान चलाया गया. केशोपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के सहयोग से गुरूवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद सफाई का कार्य पूरे जोश व निष्ठां से किया गया.

इस दौरान स्थानीय निगम पार्षद हरीश ओबरॉय ने पूरे समय उपस्थित रहकर न केवल स्वयं स्वच्छताअभियान में हिस्सा लिया बल्कि उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उत्साह वर्धन भी किया.


गुरूवार के इस स्वच्छता अभियान के लिए विशेष रूप से गुलशन जी, सतीश जी व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया गया जिन्होंने सरकारी अवकाश होने के बाद भी सफाई का कार्य तत्परता के साथ पूरा कराया.

इस अवसर पर केशोपुर मंडल अध्यक्ष ज्योति चंद्र , वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल महाना , सुरेंद्र चौधरी, भाजपा पदाधिकारी अमित अरोड़ा, श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश नगर के प्रधान पंकज गुप्ता, स्थानीय कार्यकर्ता लक्की मग्गो,नीलिमा दत्ता, दीपक धवन, राजन आदि मौजूद थे.

इस पावन दिन पर मंदिरों की सफाई कर निगम पार्षद हरीश ओबरॉय के नेतृत्व में केशोपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज को स्वच्छता और सेवा का एक सकारात्मक संदेश दिया.


