• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शिंदखेड़ा :जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की फ़ायरिंग में लांस नायक योगेश मुरलीधर भदाने शहीद

Tez Samachar by Tez Samachar
January 14, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
शिंदखेड़ा :जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों की फ़ायरिंग में लांस नायक योगेश मुरलीधर भदाने शहीद

शिरपुर(तेजसमाचार प्रतिनिधि ) :जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें धुलिया निवासी सेना का जवान शहीद हुआ है । शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने अंधाधुन फ़ायरिंग भारतीय सैनिकों की दिशा में की जिस में के शिंदखेड़ा तहसील के खालने गांव निवासी  जवान लांस नायक योगेश मुरलीधर भदाने को गोली लगने से घयाल हुए उपचार के दौरान उनको वीरगति प्राप्त हुई । ज़िले में समाचार प्राप्त होते ही पाकिस्तान के विरुद्ध नागरिकों मे रोष व्याप्त हो गया ।

योगेश के परिवार में उनकी पत्नी हैं. भदाने महाराष्ट्र के धुले जिले के खलाने गांव के रहने वाले थे. यह घटना पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हत्या किये जाने के कुछ ही दिनों बाद हुई है. जवाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान के दो मोर्टार पोजिशंस को नष्ट कर दिया. उसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी (बीओपी) पर एक घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया.पिछले साल 31 दिसंबर को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे. सिपाही जगसीर सिंह की 31 दिसंबर 2017 को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बीते दस साल में पिछले साल सीजफायर उल्लंघन की सर्वाधिक घटनाएं हुईं. इसमें 35 लोगों की मौत भी हुई. मरने वालों में 19 सैन्यकर्मी और चार बीएसएफकर्मी शामिल थे.

Previous Post

भू माफिया ने की करोड़ों की धोखाधड़ी

Next Post

धुलिया : ख़तरनाक तेंदुआ को पकड़ने में मिली कामयाबी

Next Post
धुलिया : ख़तरनाक तेंदुआ को पकड़ने में मिली कामयाबी

धुलिया : ख़तरनाक तेंदुआ को पकड़ने में मिली कामयाबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.