अमलनेर( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):मंगलग्रह सेवा संस्था को हाल ही में आईएसओ 9000 : 2015 का सम्मान प्राप्त हुआ है। राज्य की बहुत कम संस्थाओं को भी आईएसओ सम्मान मिला है। विशेष बात यह है कि इस संदर्भ का सम्मान करने वाली टियूव्ही नॉर्ड इंडिया इस संस्था के अधिकारी ने शुक्रवार को संस्था को प्रमाणपत्र दिया। यह प्रमाणपत्र जलगांव के अग्रणी सेवाभावी संस्था केशव स्मृती प्रतिष्ठान अध्यक्ष भरत अमलकर के शुभ हाथों संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले, उपाध्यक्ष एस.एन.पाटील, एस.बी.बाविस्कर, सहसचिव दिलीप बहिरम, कोषाध्यक्ष गिरीष कुलकर्णी को दिया गया। दोनों मंत्रियों ने स्वागतपर फलक का अनावरण किया।
इस अवसरपर विधायक शिरीष चौधरी, विधान परिषद सदस्य स्मिता वाघ, प्रांताधिकारी संजय गायकवाड, पुलिस उपअधीक्षक रफीक शेख, तहसिलदार प्रदीप पाटील, पुलिस निरीक्षक विकास वाघ, टियूव्ही नॉर्ड की औरंगाबाद शाखा के गुणवत्ता निरीक्षक अमोल जोशी, आयएसो गुणवत्ता पध्दती षज्ञ शैलेश जोशी, आयएसो गुणवत्ता नियमन सलाहकार प्रभाकर मुले व चंद्रकांत एरंडे, भाजपा के तहसीलाध्यक्ष बालासाहब पाटील, सुनील भामरे, महेश कोठावदे, विनोद अग्रवाल, प्रशांत सिंघवी, सुनीता कुलकर्णी, जयश्री साबे, डी.ये.सोनवणे, जे.डी.कोठावदे, आर.टी.पाटील, शरद सूर्यवंशी आदि मौजुद थे।


