• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नवापुर:वायु दल के जवान का अंतिम संस्कार

Tez Samachar by Tez Samachar
January 20, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, नंदुरबार
0
नवापुर:वायु दल के जवान का अंतिम संस्कार

नवापुर( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):गणतंत्र दिवस की परेड के लिये प्रेक्टिस करते समय चक्कर आने से यहां के हवाई दल के जवान मयूर अशोक पाटील (उम्र ३२) की अकस्मात मृत्यु होने की दुर्भाग्यशाली दुर्घटना गुरूवार शाम को बडोदा में घटित हुई थी। इस बीच शुक्रवार शाम को उसक ा शासकीय तरीके से अंतिम संस्कार किया गया। अत्यंत युवा अवस्था में मृत होने वाले मयूर पाटील के संसार में लगभग दो माह बाद नया बच्चा जन्म लेने वाला है। अपने बच्चे की बाललिला देखने से पहले ही उनकी दुर्भाग्यशाली मृत्यु हो गई। इस दुर्भाग्यशाली घटना के कारण संपुर्ण नवापुरवासी शोकमग्र हो गए है।

नागकिरों ने दी श्रद्धांजली 

स्व.मयुर को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिये शुक्रवार दोपहर के बाद नागकिरों ने बाजारपेठ एवं दुकान स्वयं बंद रखे। इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना दल में कार्यरत होने वाला एवं विद्यमान में बडोदा में नियुक्त होने वाले जवान मयुर अशोक पाटील यह गुरूवार १८ जनवरी को सहयोगियों के साथ गणतंत्र दिवस के लिये परेड की प्रेक्टिस कर रहा था। परेड खत्म होने के बाद अचानक प्रकृती खराब होने से उन्हे उलटी हुई। इसके बाद वह चक्कर आकर गिरने से बेहोश हो गए। उन्हे सहयोगियों ने उपचार के लिये त्वरीत अस्पताल में दाखिल किया। उपचार शुरू रहते हुए भी वह होश में नहीं आये। वैद्यकिय अधिकारियों ने उन्हे मृत घोषित किया। यह घटना गुरूवार शाम साढ़ेपाच बजे के आसपास बडोदा में घटित हुई। इस घटना की जानकारी देररात को नवापुर में मिलते ही मयुर पाटील के रिश्तेदार बड़ोदा रवाना हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही नवापुर शहर में शोक का वातावरण निर्माण हो गया। उनके घर पर नागरिकों की बड़ी भीड़ हो गई थी। इस बीच शुक्रवार शाम 4 बजे उनका शव नवापुर में लाया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी नीमा अरोरा ने आदरांजली अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक सुरूपसिंह नाईक, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भरत गावीत, नगराध्यक्षा हेमलता पाटील, वायुसेना दल के अधिकारी दिपक झा, सुमेश टी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रामदास पाटील, विविध राजनैतीक, सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र के कार्यकर्ता, नागरिक बड़ी संख्या में मौजुद थे। सजाये हुए ट्रेक्टर में स्व.मयुर की अंत्य यात्रा निकाली गई। अंत्य यात्रा में मयुर पाटील अमर रहे सहित विविध देशभक्तीपर घोषणाएं युवाओं द्वज्ञक्रा दी गई। शहर के मुख्य रास्ते से शवयात्रा श्यमशान भुमी तक निकाली गई। इस समय रास्ते के दोनों ओर खड़े रहकर नागरीक अभिवादन कर रहे है। दोपहर के बाद व्यावसायियों ने स्वयं आगे आकर बाजारपेठ बंद रखकर स्व.मयुर को श्रद्धांजली अर्पित की। अत्यंत शोक के वातावरण में सूरज की साक्षी से शव पर शासकीय तरीके से अंत्य संस्कार किया गया। जिला पुलिस दल ने उन्हे 3 राऊंड हवा में फायर कर श्रद्धांजली दी। तहसीलदार प्रमोद वसावे ने पालकमंत्री जयकुमार रावल, सांसद डा. हीना गावीत, जिलाधिकारी डा. मल्लिनाथ कलशेट्टी के शोकसंदेश प्रस्तुत किये।

इन जगहों पर दी सेवा

मयूर पाटील 2005 में हवाई दल में दाखिल हुए थे। अपने तेरा वर्ष के सेवाकाल में उन्होने राजस्थान-जयपुर, जम्मु-श्रीनगर,राजस्थान-जोधपूर, वडनगर(गुजरात), बडोदा(गुजरात) इन जगहों पर अपने देश के लिये सेवा दी है। इस बीच स्व.मयुर पाटील यह कर्तव्यनिष्ठ थे। सेवा के दोरान उनपर किसी भी प्रकार की कारवाई नहीं हुई। वायुसेना दल ने एक प्रामाणिक एवं होशियार जवान खो दिया ऐसी प्रतिक्रिया उनके सहयोगी दीपक झा ने श्रद्धांजली अर्पित करते समय व्यक्त की।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharBhusawal newsjalgaon news
Previous Post

मुख्याधिकारी से खफ़ा मातंग समाज ने दिया धरना

Next Post

NMU: रविवार को होंगे पंजीकृत स्नातक चुनाव

Next Post
NMU: रविवार को होंगे पंजीकृत स्नातक चुनाव

NMU: रविवार को होंगे पंजीकृत स्नातक चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.