शेंदुर्णी (तेज समाचार प्रतिनिधि). गणतंत्र दिवस पर पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार यहां से नजदीक होने वाले चिलगांव पास की पत्थर की खदान में अवैध देसी शराब छानकर वह चिलगांव एवं परिसर में बेची जा रही होने की जानकारी मिली थी। इस शराब भट्टी पर शेंुदुर्णी दुरक्षेत्र के सहायक पुलिस निरीक्षक हनुमंतराव गायकवाड ने सुबह ११.३० बजे के आसपास छापामारी करते हुए शराब भट्टी नष्ट कर लगभग
9 हजार रुपये किमती का रसायन, 20 लिटर तैयार देसी शराब जब्त की। अपराधी शराब बिक्रेता शेखलाल सांडू तडवी के प्रॉव्हिशन पर अपराध दर्ज है। इस अवसर पर सहायक फौजदार पंडित महाजन, पुलिस हेडकॉन्टेबल उदय कुलकर्णी, पुलिस नाईक मनोहर पाटील, पुलिस कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर देशमुख मौजुद थे। इस कारवाई का परिसर में स्वागत किया जा रहा है। इससे आगे भी कारवाई जारी रखने की अपेक्षा नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है।

