• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अनुपम खेर व भाजपा नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट हैक, पाकिस्तान समर्थन के मेसेज किये ज़ारी

Tez Samachar by Tez Samachar
February 6, 2018
in Featured, मनोरंजन
0
अनुपम खेर व भाजपा नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट हैक,  पाकिस्तान समर्थन के मेसेज किये ज़ारी

मुंबई ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) – इन दिनों  लॉस एंजिलिस में छुट्टियां मना रहे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया । उन्होंने बताया कि – मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। यह जानकारी इंडिया से मेरे कुछ दोस्तों ने फोन कर दी। यहां अभी रात के एक बज रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के अलावा भाजपा नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट भी मंगलवार को हैक हो गया।

दोनों का अकाउंट तुर्की से हैक हुआ है। हैकर्स ने खुद इस बात को बताया है कि आपका अकाउंट तुर्की से हैक कर लिया गया है। अनुपम खेर ने अकाउंट हैक होने की जानकारी ट्विटर इंडिया को दे दी है। अनुपम खेर की शिकायत के बाद उनका हैक हुआ अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

अनुपम खेर और राम माधव के से आई लव पाकिस्तान जैसे ट्वीट किये जा रहे हैं। हैकर्स ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज़ तिम द्वारा हैक कर लिया गया है। आपका सारा जरूरी डेटा कैप्चर कर लिया है।’ ट्वीट के अंत में हैकर्स ने ‘आई लव पाकिस्तान’ भी लिखा है।

हैकर्स ने अनुपम खेर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। सभी ट्वीट्स में ‘आई सपोर्ट तुर्की’ और ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा है। साथ ही ट्वीट्स में तुर्की का झंडा और बंदूक पकड़े आतंकी और मिसाइलें दिख रहे हैं। अनुपम खेर ने अपने अकाउंट के हैक होने की जानकारी मीडिया से भी साझा की है।

Tags: # राम माधव#अनुपम खेर#ट्विटर अकाउंट
Previous Post

मालदीव में राजनितिक संकट गहराया, आपात काल लागू

Next Post

ट्रक से टकरा कर क्रूजर का हुआ यह हाल

Next Post
ट्रक से टकरा कर क्रूजर का हुआ यह हाल

ट्रक से टकरा कर क्रूजर का हुआ यह हाल

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.