जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). पुराने बजरंग बोगदा के समांतर नए बजरंग बोगदा इस काम का निर्माण शुरू है. शुक्रवार को दुसरे दिन भी ढ़ाई घंटे तक मेगा ब्लॉग लिया था. मुंबई की ओर जाने वाली दुसरी रेल लाईन पर यह काम किया गया. इस दौरान मुंबई की ओर से आने वाली गाड़िआं शुरू थी. आज १० बजे ४० मिनट से १ बजकर १० मिनट का मेगा ब्लॉग लिया गया. इस दौरान सुबह गारेपुर से पनवेल गाड़ी १० बजकर 3५ मिनट को रवाना हुई. ११ बजकर ५० मिनट से मालगाडी मंुबई से सुचारू हुई. पुल पर गर्डर डालकर मेगा ब्लॉक खत्म होने पर १ः१० बजे रवाना हुई. एक ओर नए तैयार किए सिमेंट बोगदे पटरियों के नीचे ढकले गए. जिसके लिए १० मीटर चौडाई का छेद निर्माण किया गया. जिसके लिए पहले यह काम शुरू रहते समय पटरियों के नीचे अस्थायी स्वरूप में छेद निर्माण कर गर्डर से अस्थायी पुल खड़ा किया गया.
यातायात में अनेको दिक्कतो-
बजरंग बोगदा का काम शुरू होने से मोटरसाईकिल वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी. जिससे पिंप्राला रेलवे गेट की ओर यह भीड़ होने लगी. शुक्रवार १२ बजे मालधक्का के ट्रकों से वाहनों की लंबी कतारे लगे थी. दो दिनों से बड़े पैमाने पर यातायात दौरान दिक्कते आ रही है.
काम निपटान के लिए अधिकारियों की भागदौड़-
पहले दिन भी बेहद योग्य नियोजन के अनुसार काम किया गया. दुसरे दिन भी ढ़ाई घंटे मेगा ब्लॉक लिया गया. मेगा ब्लॉक का काम समय से पूर्व करने के लिए अधिकारियों की भागदौड़ शुरू थी. बड़ी-बड़ी यंत्र सामग्री के इस्तेमाल दौरान अधिकारी व कर्मचारी बड़ी सावधानी से काम कर रहे थे. गर्डर डालने की प्रक्रिया सावध रूप से की जा रही थी. दोपहर १२ बजे दोनो ओर गर्डर डालने का काम किया गया. यह गर्डर इस भाग में पटरियां निकाली गई, उसी जगह रखा गया. जिसमें अधिकारी व कर्मचारियों की काम में भागदौड़ कर रहे थे.
कड़ी सुरक्षा-
काम देखने के लिए नागरिक भीड़ कर रहे थे. एक पटरी से रेलवे शुरू होने से सुरक्षा यंत्रणा द्वारा कड़ा प्रबंध किया था. नागरिकों को दुर रखने के लिए आर.पी.एफ. जवानों का बड़ा जत्था बुलाया गया था. जिससे जवानों को बड़ी मश्कत शुरू थी.

