• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बाइक, चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरों का पर्दाफाश

Tez Samachar by Tez Samachar
February 10, 2018
in खानदेश समाचार, धुले
0
बाइक, चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरों का पर्दाफाश

धुलिया (तेज समाचार प्रतिनिधि). देवपुर पुलिस ने पुलिस ने बाइक, चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लुटेरों में शांतिलाल सुदाम माहिरे, राजू मोला राम जहांगीर, सूरज बबन ठाकरे और शुभम जगदीश धिवरे शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक, तीन मोबाइल फोन के अलावा एक गोल्ड चेन जब्त की है.
– बुजुर्ग महिला का छीना था मंगलसूत्र
देवपुर पुलिस स्टेशन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे ने बताया कि देवपुर पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में बाइक पर आए स्नैचरों ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर उसके गले से दस ग्राम वजन का मंगलसूत्र उडा लिया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक एम. रामकुमार ने सभी थाना प्रभारियों को चेन स्नैचिंग करनेवालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए थे. देवपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी निरीक्षक अकबर पटेल ने पद भार संभालते ही खोज दस्ते के पुलिस कर्मियों को चोरी के मामले की जांच करने के आदेश दिया. इस दौरान खबरी से मिली जानकारी के आधार पर नगांव बारी से पुलिस ने एक और अन्य जगहों से तीन अपराधियों को धरदबोचा.
– चारों ने गुनाह कबूला
सख्ती से पूछताछ में बदमाशों ने बाइक चोरी करने का अपराध कबूल किया. पुलिस ने उनके कब्जे से एक बीस हजार रुपए की हीरो स्प्लेंडर एमएज 39 टी 7844, दस हजार रुपए की हीरो मोटोकॉर्प की प्लेजर एम एज18 क्यू 7272 और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर एम एज 39 टी 7844 जिस का मूल्य तीस हजार रुपए बताया है जब्त की. इसके अलावा सोने का 10 ग्राम वजन का एक मंगलसूत्र और तीन मोबाइल फ़ोन भी जब्त किए. इस कारवाई को देवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अकबर पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस साहयक इन्स्पेक्टर शेमड़े, असिस्टेंट पुलिस उप निरीक्षक चातुरे, हेड कांस्टेबल पंकज चौहान कैलास पाटिल, चन्द्रशेखर नागरे, कबीर शेख, संदीप अहिरे, प्रवीण थोरात, आखड़मल और पुलिस कांस्टेबल शिंदे ने अंजाम दिया है.

Previous Post

समाजसेवा के लिए समर्पित भूमिपुत्र उदयमी ‘अशोक जैन’

Next Post

मुझे अग्रवंशज होने का गर्व है : एमएम गुप्ता

Next Post
मुझे अग्रवंशज होने का  गर्व है : एमएम गुप्ता

मुझे अग्रवंशज होने का गर्व है : एमएम गुप्ता

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.