भुसावल (तेज समाचार प्रतिनिधि). तहसील के कुर्हेपानाचे के युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वेल्डिंग वर्कशॉप चालक दिलीप शांताराम शिंदे (22, निवासी रेणुका नगर) ने संदिग्ध भाऊलाल देवराम भोई, लहु भाऊलाल भोई एवं आकोश भाऊलाल भोई के नयें घर की लोहे की खिडकियां तैयार करने का काम लेने के बाद वह समय पर पूर्ण ना करने से संदिग्धों ने दिलीप के साथ गालीगलौज, मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर एडवान्स दिये हुए पैसे वापिस लिये थे। इसी लिये दिलीप ने अपमानास्पद महसूस कर आत्महत्या की। दिलीप का भाई कृष्णा शिंदे ने तहसील पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

