जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). मरीजों को उपचार के लिये मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद मिलने हेतु विधायक सुरेश भोले ने की हुई कागजपूर्ति के कारण मरीज को वैद्यकीय आर्थिक मदद मिली है। जलगांव शहर के विधायक जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिये आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाते है, यह सभी को ज्ञात है। विधायक सुरेश भोले की कागज पूर्ति से मरीज को एक लाख की मदद मिली है। शहर के पद्माकर काशिनाथ पवार यह गंभीर बीमारी से परेशान थे। उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। पद्माकर काशिनाथ पवार को वैद्यकीय आर्थिक मदद की जरूरत होने के कारण विधायक सुरेश भोले ने मुख्यमंत्री सहायता निधि से मदद मिलने हेतू सिफारीश की थी। विधायक सुरेश भोले की कागज पूर्ति से फरहात परवेझ सैयद को मुख्यमंत्री सहायता निधी से 1 लाख रुपये की मदद घोषित की गई है। इस संदर्भ का युटीआर भी मरीज के नाम से भेजा गया है। मुख्यमंत्री सहायता निधी से आर्थिक सहायत मिलने से पद्माकर काशिनाथ पवार एवं उनके परिवारजनों ने विधायक भोले का आभार व्यक्त किया।

