• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कनाडा के पीएम ने परिवार सहित किया ताज महल का दीदार

Tez Samachar by Tez Samachar
February 18, 2018
in Featured, दुनिया, देश
0
कनाडा के पीएम ने परिवार सहित किया ताज महल का दीदार

आगरा( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को आगरा पहुंचकर परिवार के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जस्टिन ट्रूडो सुबह करीब 9:40 पर आगरा पहुंचे और ताज का दीदार किया। बता दें कि कनाडा पीएम के आगरा दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं, आम पर्यटकों के लिए ताजमहल 2 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

कनाडा के पीएम ट्रूडो यहां पर अपनी पत्नी सोफी ग्रेगोइर और तीनों बच्चों ज़ेवियर, इला-ग्रेस और हैड्री के साथ पहुंचे। ताजमहल भ्रमण के दौरान ट्रूडो के तीनों बच्चे मस्ती करते नजर आए। पत्नी के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में उन्होंने फोटोग्राफी कराई।वहीं उनके द्वारा बच्चों के साथ भी कई फोटोग्राफ कराए गए। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। पूरे परिवार ने दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार का लुत्फ उठाया और पूरी मौजमस्ती की। उन्होंने यहां की विजिटर्स बुक पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक के शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।’

हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचे। उनकी गैरमौजूदगी में आगरा के डीएम गौरव दयाल तथा कमिश्नर के. राममोहन राव कनाडा के पीएम के लिए मौजूद रहे। ट्रूडो प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए हैं। पिछले 18 महीने में ट्रूडो सरकार के 11 मंत्री भारत आ चुके हैं।अपनी सात दिनों की भारत यात्रा के दौरान जस्टिन ट्रूडो ताजमहल के अलावा हरमंदिर साहिब और गुजरात में स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन भी करेंगे। ट्रूडो ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया था कि भारत के लिए यह व्यस्त दौरा है जो बेहतर रोजगार सृजन, और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि थैंक यू फॉर द वंडरफुल विजिट टू वन ऑफ द मोस्ट वंडरफुल प्लेस ऑफ द वल्र्ड।

ट्रूडो ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया था। भारत के लिए यह व्यस्त दौरा है जो बेहतर रोजगार सृजन, और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इस दौरे में वह कारोबार जगत के दिग्गजों, फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों तथा छात्रों के साथ संवाद करेंगे।

 

Previous Post

मार्केट बंद के ट्रेंड से व्यावसायी परेशान , खुदरा दुकानदार क्यो भुगते प्रशासन की मनमानी ?

Next Post

ये क्या Sunny Leone बिकिनी पहनकर कर रही हैं खेत की रखवाली !

Next Post
ये क्या Sunny Leone  बिकिनी पहनकर कर रही हैं खेत की रखवाली !

ये क्या Sunny Leone बिकिनी पहनकर कर रही हैं खेत की रखवाली !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.