• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मुंबई के अस्पताल में फिर से भर्ती होंगे पर्रिकर

Tez Samachar by Tez Samachar
March 5, 2018
in Featured, देश
0
मुंबई के अस्पताल में फिर से भर्ती होंगे पर्रिकर

मुंबई  ( तेज़ समाचार प्रतिनिधी ) –  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एक बार फिर से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। साथ ही वह उपचार के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘आज (सोमवार को), मुख्यमंत्री आगे की चिकित्सा जांच के लिए मुंबई जा रहे हैं और चिकित्सक की सलाह पर आगे के इलाज के लिए वह विदेश जा सकते हैं।’’पार्टी सूत्रों ने कहा कि पर्रिकर के परिवार ने अमेरिका में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर संपर्क साधा हुआ है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में कुछ उपचार के बाद वह वहां जा सकते हैं।पर्रिकर को 15 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ के मुताबिक, उनका हल्के अग्नाशयशोथ का इलाज चल रहा है। पर्रिकर संक्षिप्त बजट भाषण के लिए 22 फरवरी को लौटे थे, जिसके दो दिन बाद उन्हें पानी की कमी और निम्न रक्तचाप के कारण पणजी के समीप गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पर्रिकर को एक मार्च को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वह पणजी के समीप अपने निजी आवास पर रह रहे हैं।

Previous Post

रेलवे स्टेशन का जायजा लेने आये 6 अंग्रेज

Next Post

महिलाओं ने युवक को जबरन पिलाया पेशाब, तो पी लिया जहर

Next Post
महिलाओं ने युवक को जबरन पिलाया पेशाब, तो पी लिया जहर

महिलाओं ने युवक को जबरन पिलाया पेशाब, तो पी लिया जहर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.