• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भाजपा के विरोध में लामबंद हुए विरोधी, फिर भी भाजपा के हौसले बुलंद

Tez Samachar by Tez Samachar
March 17, 2018
in खानदेश समाचार, जलगाँव
0
भाजपा के विरोध में लामबंद हुए विरोधी, फिर भी भाजपा के हौसले बुलंद

जामनेर (नरेंद्र इंगले). आगामी 6 अप्रैल को होने वाले नगर निगम के चुनावों के मतदान के लिये नामांकन दायर करने के लिए महज दो दिन शेष बचे हैं. सत्ताधारी भाजपा को हराने के लिए सभी विरोधी लामबंद हो गए है. समविचारी दलों ने गठबंधन कर भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए कमर कस ली है. लेकिन मंत्री गिरीश महाजन की अगुवायी में साफसुथरी जीत को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त दिखायी दे रही है. इसलिए लामबंद होने के बावजूद विपक्षी नेता संजय गरुड और सहयोगियो के सामने बागियों की चुनौती बरकरार है. क्योंकि राजनीतिक प्रासंगिकता के अनुसार सरकार और मंत्री विरोधी कथित लहर पर सवार होकर विभिन्न निर्वाचन वार्ड से कवायद करने वाले बंदों की संख्या निश्चित रूप से सेक्युलर विचारधारा का दंभ भरने वाले विपक्षी कुनबे में अधिक है.


वहीं भले ही नामांकन वापसी की प्रक्रिया अभी शेष है, लेकिन पार्टी सुत्रों के मुताबिक कुल 24 सीटों पर काँग्रेस को 12, राष्ट्रवादी को 12 सीटे और अध्यक्ष पद इस तरह का जुगाड़ बिठाया गया है. बीएसपी जैसे केडर बेस पार्टी कि सामाजिक न्याय वाली संकल्पना की पैरवी करते हुये चुनावी दंगल का मैदान सजाने वाले केडरलेस विपक्ष ने लोकनियुक्त नगराध्यक्ष पद के लिये माली समाज की प्रो. श्रीमती अंजली उत्तम पवार को प्रत्याशी बनाया है.
बीते चुनाव के बाद बहुमत के बावजूद अध्यक्ष की दूसरी टर्म के लिये भाजपा की ओबीसी प्रत्याशी को समर्थन देकर गठबंधन द्वारा जनादेश का किया गया अनादर जैसा कुठाराघात अब तक अवाम की स्मृतियों में है. शहर की राजनीति मे सामाजिक न्याय की उपेक्षा के लिये किसी एक दल को जिम्मेदार ठहराने वाला दोहरा मापदंड जनता में स्वीकार्य नहीं हो सकता.
सत्तापक्ष की अगुवाई में किया जा रहा नगर का विकास (कैम्पेन) जहां कई मायनों में भाजपा की गरीमामय विजय का रास्ता बनायेगा, वहीं विपक्ष का सोशल जस्टिस का पैंतरा जो कई बरसों बाद पहली बार आजमाया जाना है, इन दोनों पहलुओं को मतदाता किस तरह तरजीह देते हैं, यह चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे. बहरहाल सभी दलों में कुछ कम अधिक मात्रा में बागी प्रत्याशी जमुरीयत के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाये जरुर नजर आयेंगे.

Previous Post

‘मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है, प्लीस मेरे लिए दुआ करो’ इरफान खान ने की गुजारिश

Next Post

कंकाल की हड्डियों में लगे स्क्रू से सुलझी हत्या की गुत्थी

Next Post
कंकाल की हड्डियों में लगे स्क्रू से सुलझी हत्या की गुत्थी

कंकाल की हड्डियों में लगे स्क्रू से सुलझी हत्या की गुत्थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.