• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

OMG!!! लामकानी के जंगल में लगी भीषण आग

Tez Samachar by Tez Samachar
March 21, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
OMG!!!  लामकानी के जंगल में लगी भीषण आग

धुलिया (वाहीद काकर). तहसील के लामकानी गांव के पास वन परिसर में बुधवार सुबह दस बजे के दौरान अचानक आग लग गई. जंगल में हवा के कारण आग काफी तेजी से फैलती गई और इस आग ने वन विभाग का सैकड़ो मीटर रकबा अपनी चपेट में ले लिया है. तुरंत ही दमकल को घटना की सूचना दी गई, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुछाने में लगे हुए थे.


जानकारी के अनुसार लामकानी गांव के पास काफी विशाल जंगल है. बुधवार की सुबह इस जंगल में अचानक धुंआ उठने लगा. देखते ही देखते धुंआ आग में तब्दिल हो गया और हवा के कारण आग तेजी से फैल गई. गर्मी के दिन होने के कारण जंगल में चारों ओर सूखी घास और पैड़ पौधे है. आग की चपेट में आने से बड़ी पैमाने पर ये पेड़ पौधे जल गए. दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे. आग की भीषणता को देखते हुए दकमल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई, लेकिन शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है. खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मियों सहित ग्रामीण भी आग बुझाने में जुटे हुए थे.

Tags: OMG!!! लामकानी के जंगल में लगी भीषण आग
Previous Post

14 बैंकों में 842 करोड़ का घोटाला कर एक और उद्योगपति भारत से फरार

Next Post

संसद में ग्रैच्युटी भुगतान संशोधन बिल पास

Next Post
संसद में ग्रैच्युटी भुगतान संशोधन बिल पास

संसद में ग्रैच्युटी भुगतान संशोधन बिल पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.