• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जूते के फीते बांधते समय दब गया गन का ट्रिगर, और फिर….!!!

Tez Samachar by Tez Samachar
March 22, 2018
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
जूते के फीते बांधते समय दब गया गन का ट्रिगर, और फिर….!!!

पुणे (तेज समाचार डेस्क). बिबवेवाड़ी पुलिस थाने की सीमा में एक पुलिसकर्मी की बंदूक से गलती से चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया. गुरुवार की सुबह वीआईटी कॉलेज के पास हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया.
बिबवेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालासाहेब द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मचारी अशोक विलास धावड़े बिबवेवाड़ी परिसर के किसी व्यक्ति के अंगरक्षक के तौर पर नियुक्त है. सुबह वह बिबवेवाड़ी के एक मंदिर में अपने एक दोस्त गणेश कांबले के साथ दर्शन करने गया था. मंदिर से दर्शन कर लौटने के बाद अशोक मंदिर के बाहर अपने जूते पहन रहा था, तभी जूते के फीते बांधते समय अचानक उसके पास की बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई. यह गोली उसके पास ही खड़े उसके मित्र गणेश कांबले के पेट में जा लगी. गोली लगते ही वह जमीन पर जा गिरा. अशोक ने आसपास के लोगों की मदद से तुरंत गणेश को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गणेश के शरीर से गोली निकाल दी है. फिलहाल गणेश की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है. इसके बाद अशोक ने स्वयं इस घटना की पूरी जानकारी बिबवेवाड़ी पुलिस थाने को दी और पुलिस ने अशोक के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 व 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: दोस्त घायलपुलिस कर्मचारी की बंदूर से चली गोली
Previous Post

संसद में ग्रैच्युटी भुगतान संशोधन बिल पास

Next Post

श्रद्धाभाव से पूरे देश में आज मनाया गया बाबा जय गुुरुदेव जी का मुक्ति दिवस

Next Post
श्रद्धाभाव से पूरे देश में आज मनाया गया बाबा जय गुुरुदेव जी का मुक्ति दिवस

श्रद्धाभाव से पूरे देश में आज मनाया गया बाबा जय गुुरुदेव जी का मुक्ति दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.