• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अकोला: हत्या , लूटपाट का षडय़ंत्र रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
April 18, 2018
in अकोला
0
अकोला: हत्या , लूटपाट का षडय़ंत्र रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

अकोला (तेज़ समाचार प्रतिनिधि): लूटपाट हत्या की षडय़ंत्र रच रहे ४ आरोपियों के मनसूबे पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घातक शस्त्र बरामद किए। सोमवार की रात सिटी  कोतवाली पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारी विपुल सोलंके को गुप्त जानकारी मिली कि कुछ युवक एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की जुगत में है। इस जानकारी के आधार पर डी.बी के जगदीश जायभाए, अनिल धनभर, विपुल सोलंके, ज्ञानेश्वर रडके, प्रमोद डुकरे, यशोधन जंजाल, अमित नाले, नागसेन वानखडे ने जाल बिछाकर  आटो क्रमांक एम.एच ३० एए ६९६४ की जांच की। इस समय पुलिस को आटो में कुख्यात अपराधी आंबेडकर नगर निवासी अनिल उत्तम रत्ताल, पुराना शहर के आनंद नगर निवासी राजु मधुकर हिवराले, अकोट फैल के पंकज धनंजय दिघेकर, बड़ी उमरी संजय नगर के अमोल दिगांबर पवार को गिरफ्तार कर  उनके पास एक देशी कट्टा, एक राऊंड गोली, एक बड़ा चाकू, एक लोहे की बड़ी सरिया मिली। जिससे पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आटो तथा शस्त्र जब्त कर लिया।  इस गिरोह में शामिल राजू ने अपने शत्रू भिमगडे की हत्या करने की योजना बनाई थी। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें २० अप्रैल तक हिरासत में रखने के आदेश दिए।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharamalner newsBhusawal newsjalgaon newsShirpur newstez samachar
Previous Post

OMG!!! कब्र से गायब हो गई तानाशाह सद्दाम हुसैन की लाश

Next Post

वाशिम के लाखाला में आईपीएल सट्टा अड्डे पर छापा

Next Post
वाशिम के लाखाला में आईपीएल सट्टा अड्डे पर छापा

वाशिम के लाखाला में आईपीएल सट्टा अड्डे पर छापा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.