• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शिरपुर:गोवंश तस्करों से मुक्त कराए 132 मवेशी

Tez Samachar by Tez Samachar
May 4, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
शिरपुर:गोवंश तस्करों से मुक्त कराए  132 मवेशी

– पुलिस को देखते ही ट्रक चालक फरार
– शिरपुर तहसील पुलिस निरीक्षक किरण खेर करने दी दबिश
धुलिया (तेज समाचार प्रतिनिधि). मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से प्रतिबंधित मवेशियों की एक बड़ी खेप तस्करी कर महाराष्ट्र लाई जा रही थी. इस दौरान तस्करों ने गोवंशों को दाना-पानी देने हेतु शिरपुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में उतारा. इन मवेशियों को देख कर पुलिस के एक मुखबीर को संदेह होने पर उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी करते हुए लाखों रुपए के 132 गोवंश तथा तीन बोलेरो पिकअप जब्त किया. पुलिस को देख कर आरोपी तथा वाहन चालक फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस ने तीनों वाहन चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
शिरपुर ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी किरण खेडकर को अपने मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के सेंद्रिय पाड़ा स्थित एक खेत में मवेशियों को दाना-पानी देने के लिए उतारा गया है. ये लोग अंतर राज्य गोवंश तस्कर होने की आशंका खबरी ने व्यक्त की थी. इस खबर पर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक के मार्गदर्शन में दबिश देकर लाखों रुपए का गोवंश पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस हेड कांस्टेबल संजय नखराले की शिकायत पर तीन वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलासनेर से होकर मुंबई नासिक जैसे बड़े शहरों में गोकशी हेतु गोवंशों की एक बड़ी खेप सेंद्रिय पाड़ा स्थित रिंजर दुर्गा पावरा के खेत में उतरने की जानकारी मिली थी. थाना प्रभारी निरीक्षक किरण खेडकर ने शुक्रवार रात सवा दो बजे के बीच सेंद्रिय पाड़ा में दबिश देकर चोरी-छिपे कत्ल करने के इरादे से ले जाने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह के मवेशियों को बरामद किया है. तस्करों ने गोवंशों को क्रूरतापूर्वक पैरों को रस्सियों से बांध दिया था. महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गोंवश की अवैध रूप से तस्करी तथा अवैध गो वंश की यातायात के जुर्म में पुलिस ने वाहन क्रमांक एम एज 19 बीएम 1053, एम एज 19 एस 6181, एम एज 29 टी 4824 को जब्त किया और अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पुलिस उप निरीक्षक ठिकाल, पुलिस कांस्टेबल संजय नगाराले, संजय धनगर, संजय जाधव, संजय देवरे, मनोज महाजन, राजू गीते आदि ने अंजाम दिया है.

Tags: गोवंशतस्करीपुलिसमुखबीर
Previous Post

भारत में 85 प्रतिशत घरों तक पहुंची बिजली : विश्व बैंक ने की सराहना

Next Post

जिनिंग चुनाव : महाजन – जैन के खिलाफ गरुड ने उतारा पैनल

Next Post
जिनिंग चुनाव : महाजन – जैन के खिलाफ गरुड ने उतारा पैनल

जिनिंग चुनाव : महाजन - जैन के खिलाफ गरुड ने उतारा पैनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.