• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पति देवर को 10 साल, सास को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

Tez Samachar by Tez Samachar
May 9, 2018
in अकोला
0
पति देवर को 10 साल, सास को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

अकोला (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):अमरावती निवासी वृषाली रामलाल यादव का विवाह अकोला के उमरी निवासी विनय विश्वनाथ अहिर  के साथ हिंदू रितीरिवाज के अनुसार १७ अप्रैल २००९ को हुआ था। विवाह के बाद से पति विनय, देवर विजय विश्वनाथ अहिर तथा उसकी सास शोभा विश्वनाथ अहिर विवाहिता को विजय के लिए इलेक्ट्रीक दुकान आरंभ करने के लिए मायके से १.५० लाख रूपए नगद तथा प्लाट खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताडऩा से वृषाली ने अपने मायके वालों को अवगत करवाने के पश्चात १७ अप्रैल २०१० को मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। इस घटना में वह ९३ प्रतिशत जल जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

न्यायाधीश ने सबूतों तथा गवाहों के आधार पर तीनों आरोपी को धारा ४९८ ए में ३-३ साल की सजा व १५ हजार रूपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। जुर्माने की राशि अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त ३ माह की कैद, धारा ३०४ बी में मृतका के पति विनय विश्वनाथ अहिर व देवर विजय अहिर को १० साल का सश्रम कारावास व १०-१० हजार रूपए जुर्माना अदा करने के आदेश दिए। जुर्माने की राशि अदा न करने पर उन्हें अतिरिक्त ६ माह की सजा सुनाई।  वहीं शोभा विश्वनाथ अहिर को धारा ३०४ बी में ७ साल का कारावास, ५ हजार रूपए जुर्माने की भुगताने के आदेश जारी किए गए। पुलिस निरीक्षक अनवर शेख व अधिवक्ता श्याम खोटरे के प्रयासों के चलते आरोपियों को सजा मिली।

Previous Post

पुराने विवाद को लेकर 7 आरोपियों का जानलेवा हमला

Next Post

रमजान शुरू होने से पहले प्रभाग क्रं.१ की समस्या हल हो – सैय्यद नासीर

Next Post
रमजान शुरू होने से पहले प्रभाग क्रं.१ की समस्या हल हो – सैय्यद नासीर

रमजान शुरू होने से पहले प्रभाग क्रं.१ की समस्या हल हो - सैय्यद नासीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.