• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रविशंकर प्रसाद ने ‘डिजिटल क्षेत्र को मानकीकृत करने’ पर आयोजित सीएक्सओ फोरम को संबोधित किया

Tez Samachar by Tez Samachar
May 9, 2018
in Featured, प्रदेश
0
रविशंकर प्रसाद ने ‘डिजिटल क्षेत्र को मानकीकृत करने’ पर आयोजित सीएक्सओ फोरम को संबोधित किया

नई दिल्ली (तेज समाचार प्रतिनिधि ):भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने डिजिटल क्षेत्र (स्पेस) से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं चुनौतियों पर विचार करने के लिए नई दिल्ली में 8 मई, 2018 को ‘डिजिटल स्पेस को मानकीकृत करने’ पर सीएक्सओ फोरम का आयोजन किया। फोरम ने केंद्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री सी.आर. चौधरी तथा विभिन्न शीर्ष आईटी कंपनियों के सीईओ/सीएक्सओ की मौजूदगी में डिजिटल क्षेत्र को मानकीकृत करने में निहित अवसरों, विकास और चुनौतियों का पता लगाया। अपनी तरह के इस अनूठे प्लेटफॉर्म में अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा 35 से भी अधिक देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और उन्होंने भारत में आईटी क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

केंद्रीय विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय आईटी कंपनियों के ई-लेनदेन, आईटी निर्यात और राजस्व में दर्ज की गई त्वरित वृद्धि पर रोशनी डाली जिससे भारत का डिजिटल सेक्टर मजबूत हो रहा है। उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में मानकों की अहमियत पर विशेष बल दिया और ‘आईएसओ/आईईसी जेटीसी1/एससी7’ की नेतृत्वकारी भूमिका की जिम्मेदारी संभालने के लिए बीआईएस का धन्यवाद किया जो सॉफ्टवेयर और सिस्टम इंजीनियरिंग के आधारभूत मानकों को विकसित करने के लिए उत्तरदायी है।

इस अवसर पर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री सी.आर. चौधरी ने आईएसओ और आईईसी द्वारा किए गए मानकीकरण कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी के जरिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीआईएस की सराहना की।

नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत ने यह राय व्यक्त की कि डिजिटल मानकीकरण का लगातार विकास करने की जरूरत है और इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ये मंद न पड़ जाएं।

Previous Post

चुनाव के बाद विकास भुमी पर सन्नाटा , मान्सून मे बढेगी लोगो कि परेशानीया

Next Post

16 अरब डॉलर में वॉलमार्ट की हुई फ्लिपकार्ट

Next Post
16 अरब डॉलर में वॉलमार्ट की हुई फ्लिपकार्ट

16 अरब डॉलर में वॉलमार्ट की हुई फ्लिपकार्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.