धुलिया (तेज समाचार प्रतिनिधि):शातिर बदमाशों के कब्जे से शहर पुलिस ने सेंधमारी के मात्र पांच घंटे में चोरी हुई सामग्री तथा नगदी रकम चोरों के कब्जे से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । शहर पुलिस थाने में दोनों अपराधियों की खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसमें न्यायालय ने उन्हें जेल में भेजा है ।
बुधवार को भीम नगर इलाके में एक किराना दुकान में अज्ञात बदमाशों ने सेंध काट कर दुकान में प्रवेश कर नगदी तथा एक फ्रिज को उड़ा ले गए थे इसकी शिकायत पीड़ित महिला दुकानदार बेबी बाई विट्ठल देवरे ने शहर पुलिस थाने में दर्ज कराई थी । थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप गांगुर्डे ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए भीम नगर इलाके के शातिर बदमाशों की सूचना मंगवा कर इस तरह के अपराध के माहिर अपराधियों की सूची बनाकर मुखबिरों से जानकारी प्राप्त कर जांच दल के अधिकारियों को भीम नगर में कार्रवाई करने के आदेश दिए जिस में पुलिस ने मात्र पांच घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्जे में से एक फ्रिज तथा नगद ₹10500 बरामद किए हैं ।
इस कारवाई को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक रामकुमार अपार अधीक्षक पानसरे सीएसपी सचिन हीरो तथा पुलिस निरीक्षक दिलीप गांगुर्डे के मार्गदर्शन में असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक नाना अखाड़े हीरालाल बैरागी मिलिंद सोनवने किरण जगताप पुलिस नायक मुख्तार मंसूरी प्रल्हाद वाघ पुलिस कांस्टेबल संदीप पाटिल दिनेश शिंदे तथा दीपक दामोदर ने अंजाम देकर आरोपी गोपाल शिवा गायकवाड तथा गौरव संजय इंगले को गिरफ़्तार कर न्यायालय में उपस्थित किया जहां पर गुरुवार को न्यायालय ने आरोपी को मजिस्ट्रेट हिरासत में भेजा है


