धुलिया(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):इरकॉन समा टोल प्लाजा तथा महामार्ग पुलिस की अनदेखी ज्वलनशील स्पिरिट का टैंकर सड़क दुर्घटना में पलटी हो गया। इरकॉन सोमा टोल प्लाजा और महामार्ग पुलिस की अनदेखी वाहन चालकों ने जान मुट्ठी में लेकर पार किया पलटी हुआ स्प्रिट टैंकर से मार्ग अगर इस दौरान कुछ अनहोनी घटित होती तो किसकी होती जिम्मेदारी ।

धुलिया स्थित ललिंग घाट में तेज रफ्तार स्परिट टैंकर बुधवार की पलटनें से करीब सात घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रही वही पर इरकॉन सोमा टोल प्लाजा और महामार्ग पुलिस की अनदेखी के कारण सैकड़ो वाहनों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई है । बहुत से ट्रक चालकों ने कहा जाता है कि उनका समय पर दूध सब्जी अन्य पदार्थों को तह सीमा में नही डिलेवरी किया गया तो खराब हो जाएंगे ट्रक वाले दोपहर से लेकर देर रात बारह बजे तक सड़क के बीचों बीच दुर्घटना घटीत स्प्रिट के टैंकर पड़े होंने से धुलिया से मुम्बई सड़क यातायात बाधित रही कही घँटों तक पलटी हुई टैंकर में से स्परिट का रिसाव होता है । सौभाग्य से इस दौरान आगजनी नहीं हुई लेकिन पुलिस और टोल प्लाजा कर्मियों की अनदेखी के कारण आधी रात तक एकल यातायात जारी थी । ऐसे में किसी ट्रक के सायलेंसर की चिंगारी से एक बड़ी आरजू आगजनी से इनकार नहीं किया जा सकता था ।

ज्वलनशील स्पिरिट के टैंकर को महामार्ग से तुरंत क्रेन से उठाकर एक साइड में करने की आवश्यकता थी लेकिन न तो ज़िला प्रशासन ने ध्यान दिया न ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अगर इस बीच कोई हादसा हो जाता तो किस की जवाबदेही होती यह एक जांच का पहलू है । तेज समाचार के प्रतिनिधि से बात करतें हुए टैंकर चालक ने कहा कि उसने इरकॉन सोमा टोल प्लाजा कर्मी तथा पुलिस कर्मियों से तुरंत पलटी टैंकर को क्रेन के द्वारा खड़े करने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी की बात को गम्भीरतापूर्वक नही लिया देर रात वाहनों का आवागमन बाधित होने के कारण दो से तीन क्रेन मंगाकर। आधी रात तक टैंकर को सड़क से हटाने का कार्य किया गया । ट्राफिक जाम में फंसे हुए ट्रक चालकों ने एनएचएआई तथा महामार्ग पुलिस के आला अफसरों से अनदेखी करने वाले कर्मचारीयो की जांच करने की मांग की है ।


