धुलिया (ज़िला संवाददाता ): शहर में क्राइम के ग्राफ में दिन ब दिन इजाफा देख नासिक परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार चौबे ने अपराधों पर लगाम कसने हेतु कोंबिंग ऑपरेशन करने के आदेश ज़िला पुलिस अधीक्षक को कॉम्बिंग ऑपरेशन करने की सूचना दी थी
जिस पर आजाद नगर पुलिस देवपुर तथा चालीस गाँव रोड पुलिस ने शहर के कई क्षेत्रों में कॉम्बिंग ऑपरेशन के साथ नाकाबंदी भी शुरू की बीती रात एक से दो बजे के बीच
ऑपरेशन की शुरुआत की जिस में देवपुर पुलिस ने मरीमाता मंदिर समीप एक आवास पर पुलिस निरीक्षक दत्त पवार के मार्गदर्शन में दबिश देकर आकाश ज़ालिम गायकवाड़ के मकान की तलाशी अभियान में तीन तलवारें बरामद किया है । पुलिस कर्मी प्रवीण थोरात की शिकायत पर गायकवाड़ के विरुद्ध भारतीय हथियार कानून की धारा 4 /25 अनुसार दर्ज कराया है ।
दूसरी कारवाई आजाद नगर पुलिस ने अंजाम दिया है जिस में आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गुंडों के आवास पर पुलिस निरीक्षक शिवाजीराव बुधवंत ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें नटेश्वर कॉलोनी स्थित वाख़रकर नगर निवासी गणेश विक्रम सोनवने 23 के कब्जे में से एक तलवार और एक गुप्ती बरामद किया है।
तीसरी कारवाई में चालीस गाव रोड पुलिस ने हाफ़िज़ सिद्दीक नगर निवासी तौसीफ शेख अजीज 25 वर्षीय हाथ में मियान में से तलवार निकाल कर दहशत निर्माण करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों हिरासत में लिया है ।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक राम कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे सीएसपी सचिन हिरे के मार्गदर्शन में आजाद नगर पुलिस निरीक्षक शिवाजीराव बुध्वंत उदयपुर पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार 40 गांव रोड पुलिस सहायक निरीक्षक जितेंद्र सपकाले उप निरीक्षक उगले गवई लक्ष्मण पांढरकर हेड कांस्टेबल ईश्वर शिरसाठ दीपक पाटिल मोहम्मद मोबीन कुणाल पाटिल सुनील पथरावट किरण सालवे सोएब बैग आदि ने अंजाम दिया है ।

