• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सोनगीर: वारे के तबादले की चर्चाएं जोरों पर

Tez Samachar by Tez Samachar
May 15, 2018
in खानदेश समाचार, धुले
0
सोनगीर: वारे के तबादले की चर्चाएं जोरों पर

धुलिया(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):सोनगीर थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे नासिक शहर के लिए तबादले के प्रयास करने में लगे हैं। इस प्रकार की सूचना सूत्रों से प्राप्त हुई है। इसके कारण मई माह में दो से तीन बार श्री वारे ने नासिक आयुक्तालय के चक्कर काटे हैं।

इस प्रकार की सरगोशियां भी शहर में गर्म है कि सोनगीर से नासिक ट्रांसफर के लिए बिचौलिये के माध्यम से अर्थपूर्ण व्यवहार भी मिटाया गया है। मई के तीसरे सप्ताह में सोनगीर थाना प्रभारी निरीक्षक के तबादले के ऑर्डर निकलने की संभावना सूत्रों से प्राप्त हुई है। पुलिस निरीक्षक श्री वारे का कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ है, उससे पहले उनके तबादले के कारण अभी तक साफ नहीं हुए हैं।

पिछले दिनों सोनगीर पुलिस स्टेशन से पांच मिनट की दूरी पर गांव में मामूली विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की वारदात हुई थी, जिसमें सहायक पुलिस निरीक्षक वारे ने फसाद भड़कने के बाद दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर धर दबोचा था और बीच- बीच में मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में गौ तस्करों पर भी दबिश देकर गोवंश को तस्करों के कब्जे से छुड़ाया था। इस तरह की सफल कार्रवाई को अंजाम देने के बावजूद एकदम अचानक से तबादले के पीछे के कारण नागरिकों की समझ से परे है।।

सोनगीर के नागरिकों में इस प्रकार की भी चर्चाएं गरम हैं कि दंगाइयों से घबराकर पुलिस सहायक निरीक्षक श्री ज्ञानेश्वरी वारे सोनगीर में ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं। पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल कर कारणों का पता लगाना चाहिए कि आखिर क्या कारण है कि समय से पूर्व सोनगीर थाना प्रभारी निरीक्षक वारे ताबड़तोड़ सोनगीर से तबादले के प्रयास कर रहे हैं। सोनगीर के नागरिकों ने पुलिस आयुक्त श्री सिंगल से सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे के तबादले की मांग को निरस्त करने की मांग तेज़ समाचार से बात करते हुए की।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharamalner newsBhusawal newsjalgaon newsShirpur newstez samachar
Previous Post

जलगांव: OMG ये क्या ? MPSC का पर्चा घर ले गई छात्रा

Next Post

वायुसेना स्टेशन हिंडन में ग्रीष्मकालीन साहस शिविर

Next Post
वायुसेना स्टेशन हिंडन में ग्रीष्मकालीन साहस शिविर

वायुसेना स्टेशन हिंडन में ग्रीष्मकालीन साहस शिविर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.