नई दिल्ली (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठतम नेता अटल बिहारी वाजपेयी को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (AIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स में भर्ती पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी एम्स पहुंच चुके हैं। इसी बीच एम्स ने हैल्थ बुलेटिन जारी कर कहा है कि पूर्व पीएम की हालत अब स्थिर है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे हैं।
डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें AIMS में भर्ती कराया गया
तबियत के बारे में सुनते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने शाम छह बजे एम्स पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व पीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाजपेयी जी को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब है, जिसके कारण वह अपने घर में ही थे।बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। उनका चेकअप एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले डॉक्टर रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ही ले जाया गया है।93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे साल 2009 से व्हीलचेयर पर हैं। आपको बता दें कि वाजपेयी साल 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

